नवनियुक्त जिला पंचायत सदस्य रंजना देवी को दिलाई गई शपथ

उरई। जनपद की आरक्षित अनुसूचित महिला जिला पंचायत सीट पहाड़ गांव पर हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी रंजना देवी ने जीत हासिल की थी। पूर्व में हुए जिला पंचायत चुनाव में भाजपा प्रत्याशी पूनम पत्नी लाल जी पटेल जीती थी। बाद में नगर निकाय चुनाव में पूनम ने एट नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की और नगर पंचायत अध्यक्ष पद संभाल लिया। उन्होंने जिला पंचायत क्षेत्र पहाड़गांव सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया था।
इसी पद पर हुए चुनाव उपचुनाव में सपा प्रत्याशी रंजना देवी ने जीत हासिल की और सोमवार शाम 4 बजे के दौरान जिला पंचायत कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी ने पहाड़ गांव सीट से विजयी प्रत्याशी रंजना देवी अहिरवार को शपथ ग्रहण कराई। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव जमालुद्दीन जिला प्रवक्ता महेश चंद्र विश्वकर्मा, विधानसभा अध्यक्ष उरई वेद प्रकाश यादव, जिला पंचायत सदस्य दिनेश जैसारी, पूर्व ब्लाक प्रमुख राम लक्ष्मण शर्मा, अमित सागर, राम बिहारी बाबूजी, बृजमोहन उर्फ बबलू नरछा, पूजा, संतोषी, भगवती, प्रेम कांति आदि उपस्थिति रही।