नवनियुक्त सपा यूथ बिग्रेड के प्रदेश सचिव सैफ अली का कालपी में हुआ जोरदार स्वागत
कालपी। समाजवादी पार्टी यूथ बिग्रेड के प्रदेश सचिव सैफ अली अपने नगर पर प्रथम आगमन पर बुन्देलखण्ड के प्रवेश द्वार कालपी में जोरदार स्वागत किया गया तथा पत्रकारों से मुखातिब होते हुए 2022 में पुनः प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली सरकार बनने का दावा किया।
मंगलवार की देर शाम प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी पार्टी नरेश उत्तम की संस्तुति पर सपा यूथ बिग्रेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा द्वारा कालपी नगर के निवासी सैफ अली को प्रदेश सचिव बनाये जाने पर नौजवानों में काफी जोश देखने को मिला तथा नई जिम्मेदारी मिलने के बाद अपने गृह नगर में प्रथम आगमन पर सैफ अली का सपा कार्यकर्ताओं ने बुन्देलखण्ड के प्रवेश द्वार कालपी यमुना पुल पर जोरदार स्वागत किया तथा पूरे नगर में होर्डिंग से पाट दिया गया था।
इस दौरान सपा के विधानसभा कार्यालय में उनका जोरदार स्वागत किया गया तथा पत्रकारों से मुखातिब होते हुये कहा कि प्रदेश की सरकार पूरी तरह फेल है कानून व्यवस्था ध्वस्त है तथा गुण्डों का बोलबाला है प्रदेश की सरकार सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रही है। लेकिन अब यह कतई बर्दाश्त नहीं होगा तथा सडकों पर आंदोलन होगा तथा 2022 में पुनः अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनेगी।
इस दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख समर सिंह चौहान गुड्डू महेवा, श्याम सिंह यादव, जैनुल आब्दीन, प्रशांत शुक्ला, अजीत सिंह यादव, रामसिंह चतेला, रूस्तम बाबरी, जितेन्द्र सिंह, दीपू, मृदुल, कल्लू, पूरन, कृष्ण कुमार, शाहनवाज, शानू आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।