उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को प्रमाण पत्र किए गए वितरित

उरई। आज प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने पर नगर पालिका परिषद उरई द्वारा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए जाने का कार्यक्रम राजकीय इंटर कालेज के हाल में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दिलीप दुबे उपाध्यक्ष भाजपा, अनिल गहोई बहुगुणा अध्यक्ष नगर पालिका परिषद उरई, प्रवीण कुमार सिंह महाप्रबंधक जिला उद्योग, परियोजना अधिकारी (डूडा) एसी तिवारी, प्रबंधक अधिकारी आरके चतुर्वेदी, संजय कुमार अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद उरई, अशोक कुमार सफाई निरीक्षक नगर पालिका परिषद उरई, मंजू रानी जिला मंत्री भाजपा, सुनीता श्रीवास्तव, पप्पी चौहान, लक्ष्मण दास बावानी, हरनारायण, राजू मछली, सनी चौहान, अनुराग दाऊ, राधेश्याम, समस्त सभासद मौजूद रहे। इस दौरान पचास लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए तथा महाप्रबंधक जिला उद्योग की तरफ से दो उद्योगपतियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मण दास बाबानी द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button