पंचतत्व में विलीन हुईं केंद्रीय राज्यमंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा की पत्नी राममूर्ति
विभिन्न राजनैतिक दलों के सैकड़ों नेता, जनप्रतिनिधि और अधिकारी शामिल रहे अंतिम यात्रा में
कोंच (पीडी रिछारिया)। इलाकाई सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा की पत्नी राममूर्ति (62) का बुधवार देर शाम बीमारी के चलते उरई के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। जिस समय पत्नी का निधन हुआ उस समय केंद्रीय राज्यमंत्री दिल्ली में थे। सूचना पर सुबह कोंच पहुंचे। गुरुवार की सुबह परैथा मौजा स्थित उनके खेत पर दिवंगत राममूर्ति का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मुखाग्नि भानुप्रताप सिंह वर्मा ने दी। हजारों की संख्या में क्षेत्र के लोगों के अलावा विभिन्न राजनैतिक दलों के नेता, जनप्रतिनिधि और अधिकारी उनकी अंतिम यात्रा में शामिल रहे।
केंद्रीय राज्यमंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा की पत्नी राममूर्ति के निधन की खबर जैसे ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों को मिली, उनके आवास पर संवेदनाएं व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। अपर पुलिस अधीक्षक असीम चौधरी रात में ही कोंच पहुंच गए थे। जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडे, पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज राजा ने गुरुवार सुबह आकर केंद्रीय राज्यमंत्री से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। ठीक 11 बजे उनके मालवीय नगर स्थित आवास से अंतिम यात्रा प्रारंभ होकर परैथा मौजा स्थित उनके खेत पर पहुंची। अंतिम यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल रहे। राज्यमंत्री भानुप्रताप सिंह वर्मा ने चिता को मुखाग्नि दी। अंतिम विदाई के अवसर पर उनके बेटे मनोजभान सिंह, अजयभान सिंह, विजयभान सिंह, महेंद्रभान सिंह और जयभान सिंह सहित परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे।
इस दौरान कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ब्रजलाल खाबरी, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, पूर्व विधायक हाथरस हरिशंकर माहौर, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष चौधरी धीरेंद्र सिंह यादव, नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि देवेंद्र सिंह निरजंन, अरविंद चौहान, अवध शर्मा बब्बा, अभिमन्यु सिंह डिंपल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र गुप्ता, जगदीश तिवारी, सुभाष पिंडारी, अनिल बहुगुणा, दिलीप सेठ, सुनील लोहिया, अशोक राठौर उरई, बालक दास कालपी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय चौधरी, सपा जिलाध्यक्ष दीपराज सिंह, विवेक यादव, महेंद्र कटैरिया, दीपू त्रिपाठी, डॉ. एसएस ठाकुर, विज्ञान विशारद सीरौठिया, आनंद अग्रवाल, आनंद बोहरा, मयंक मोहन गुप्ता, बीबी आर्या, उदय लुहरी, सुरेश कुमार पवन, डीएन शिवहरे, रानू भेंपता, बड़े परिहार, केशरीमल तरसौलिया, शैलेष सोनी, बलराम तिवारी, वीरेंद्र सिंह चमरसेना, देशराज जादौन, लालजी पटेल एट, संजय अग्रवाल, अनुरुद्ध मिश्रा, आयुर्वेदिक चिकित्सा प्रभारी डॉ. जितेंन्द्र वर्मा, प्रेमनारायण वर्मा, महेंद्र सोनी लला, विनोद अग्निहोत्री, कैलाश मिश्रा, राजू गेंदौली, प्रदीप वर्मा, मनीष नगरिया, कल्लू शिवहरे, मिरकू महाराज, शिवपाल बरहल, सुनीलकांत तिवारी आदि सहित सैकड़ों लोग पहुंचे।