महिला सुरक्षा और मोबाइल के जरिए होने वाले अपराधों को लेकर जेएम ने दी जानकारी
नाथूराम पुरोहित बालिका इंटर कॉलेज में विधिक साक्षरता शिविर किया गया आयोजन

कोंच (पीडी रिछारिया)। नववर्ष के पहले दिन सोमवार को जिला जज के निर्देशन और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन नाथूराम पुरोहित बालिका इंटर कॉलेज में किया गया जिसमें अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन मोहित निर्वाल ने विभिन्न कानूनी प्रावधानों के बारे में जानकारी दी।
अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन मोहित निर्वाल की अध्यक्षता और तहसीलदार अभिनव तिवारी की मौजूदगी में शिविर का आयोजन किया गया। जेएम निर्वाल ने महिला सुरक्षा को लेकर शासन द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबर्स के बारे में बताया, साथ ही मोबाइल के माध्यम से होने वाले अपराधों से बचाव, महिलाओं और छात्राओं क स्वावलंबी होने के लाभ बताए। उन्होंने महिला सशक्तीकरण पर खासा जोर दिया। तहसीलदार अभिनव तिवारी ने छात्राओं के अधिकार, घरेलू हिंसा आदि को लेकर चर्चा की, साथ ही महिलाओं के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। संचालन पीएलवी सीता तिवारी ने किया। देवेंद्र आजाद, डॉ. सुरजीत सिंह आदि ने भी शिविर को संबोधित किया। लेखपाल सदर अखिलेश कुशवाहा, प्रधानाचार्या प्रेमा मिश्रा, रेखा शर्मा, हिमांशी शर्मा, वंदना सिंह, संजू यादव, मनीषा, अनुराधा, अंजू वर्मा, प्रवीणा, मुनीश चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।