जिला महिला चिकित्सालय उरई में “अनंता एवं कन्या जन्मोत्सव” कार्यक्रम का किया गया आयोजन

उरई/जालौन। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर थीम - अनंता कार्यक्रम एवं कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन महिला कल्याण विभाग द्वारा जिला महिला चिकित्सालय उरई में आयोजित किया गया।
निदेशक महिला कल्याण उत्तर प्रदेश के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं कन्या जन्मोत्सव मनाए जाने के निर्देश प्राप्त हुऐ हैं। जिस के क्रम में जिलाधिकारी महोदया के निर्देशानुसार जनपद में जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉक्टर अमरेन्द्र कुमार द्वारा “अनंता” एवं कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन जिला महिला चिकित्सालय उरई में किया गया। कन्या जन्मोत्सव का शुभारंभ केक काटकर किया गया एवं नौ नवजात कन्याओं को बेबी किट, कन्या गौरव सम्मान पत्र एवं मिठाई देकर कन्याओं के माता पिता को सम्मानित किया गया।
जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉक्टर अमरेन्द्र कुमार द्वारा जनपद में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं डॉक्टर ममता स्वर्णकार, डॉ० सुनीता बनोधा, पूनम महिला थानाअध्यक्ष, रानी गुप्ता महिला सब इंस्पेक्टर, डॉ० कल्पना श्रीवास्तव, विमलेश आर्य बाल विकास परियोजना अधिकारी उरई शहर, शशि सोमेंद्र, गरिमा पाठक बाल कल्याण समिति सदस्य, मीनू मिश्रा किशोर न्याय बोर्ड सदस्य, संपत बाल विकास परियोजना अधिकारी ब्लाक डकोर, गोमती देवी बाल विकास परियोजना अधिकारी ब्लॉक कदौरा, डॉ० सरोज बाला महिला चिकित्साअधिकारी, आरती स्टाफ नर्स, सुजाता मेटरन महिला चिकित्सालय, कुसुम लता प्रधानाचार्य राजकीय बालिका इंटर कॉलेज उरई, महिला कल्याण विभाग से महिला कल्याण अधिकारी अलकमा अख्तर, जिला समन्वयक नीतू देवी, जूली खातून सरक्षण अधिकारी, संध्या झा विधि सह परिवीक्षा अधिकारी, रचना काउंसलर, सखी वन स्टॉप सेंटर से रिचा द्विवेदी, प्रवीणा, रागिनी, अर्चना, सर्वेश, ज्योति आदि महिलाओं को अनंता सम्मान पत्र एवं अनंता पुरस्कार शील्ड देकर सम्मानित किया गया। सभी को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम में महिला चिकित्सालय का समस्त स्टाफ एवं महिला कल्याण विभाग का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।