रामपुरा।नगर रामपुरा मे सोमवार को श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई। सात दिवसीय कथा से पूर्व निकाली गई कलश यात्रा में सैंकड़ों पीतवस्त्रधारी महिलाएं कलश को धारण किए चल रही थीं। वहीं कुछ भक्तों द्वारा अबीर गुलाल को उड़ाकर भक्ति में मस्त थे।
सोमवार को कथावाचक श्री राजेश्वरानंद जी सरस्वती महाराज के कृपा पात्र श्री अंकुश तिवारी महाराज द्वारा विधिवत धार्मिक अनुष्ठान के बाद कलश यात्रा को भागवत पंडाल से बड़ी माता मंदिर व नगर में भ्रमण के लिए रवाना किया गया। बैंडबाजे की धुन पर श्रद्धालु झूम उठे। पीत वस्त्रधारी महिलाओं के पीछे भजन कीर्तन गा रही महिलाओं की टोलियां भी निकल रहीं थी। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया गया। भागवत आयोजक यात्रा के आगे भागतव पुराण को सिर पर धारण किए चल रहे थे। यात्रा गांव के सभी प्रमुख मार्गों से होती हुई कथा स्थल कालका देवी ग्राउंड (सब्जी मंडी) में विसर्जित हुई।
कथा के आयोजक कर्ताओं के साथ कथा वाचक राजेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज के कृपा पात्र शिष्य अंकुश तिवारी जी महाराज औरैया, परीक्षित राजा सिंह, श्रीमती पानकुंवर तथा कमेटी के कार्यकर्ता चंद्र बदन सिंह सेंगर, शत्रुघन सिंह, हरि सिंह, मंजू सेंगर, संतोष सिंह फौजी, अमर सिंह परिहार,कमल सिंह फौजी, अजान सिंह मास्टर, बॉबी दद्दा, श्याम सिंह, आलोक सिंह, आलोक दीक्षित (बिट्टू), अजय सिंह, भूपेंद्र सिंह, रामू सिंह, राजेश सिंह, ब्रजेश सिंह, अमन सेंगर, शिव पाल सिंह सेंगर, लालजी दीक्षित, मानमोले सिंह (मुनीम), राघवेंद्र सिंह, देवव्रत सिंह (देवा ठाकुर), मुन्ना पुरवार, मन्ना सोनी, मनीष शर्मा, लालजी सोनी पत्रकार रामलला यादव सभासद, सुरेंद्र सेंगर, मानवेन्द्र सिंह लोधीपुरा सहित सैकड़ों नगरवासियों ने कथा में पहुंचकर प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त करने का आह्वान किया है।