उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबरराजनीति

डिंपल की ऐतिहासिक जीत पर बधाई देने सैफई पहुंचे धीरेंद्र

कोंच/जालौनसपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की पारंपरिक लोकसभा सीट मैनपुरी में हुए उपचुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल की ऐतिहासिक जीत को सपाई अपने अपने ढंग से सेलीब्रेट कर रहे हैं। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी धीरेंद्र यादव ने तो सैफई जाकर पूर्व सीएम अखिलेश से मिलकर उन्हें इस जीत की बधाई दी। धीरेंद्र ने कहा है कि यह उपचुनाव 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की बानगी है, लोकसभा चुनाव में सपा की बंपर सीटें आएंगी और उसके पास सत्ता की चाभी होगी।
सपा के संस्थापक नेताजी मुलायम सिंह यादव के निधन से रिक्त हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में उनकी विरासत संभालने सामने आई उनकी पुत्रवधू डिंपल यादव की ऐतिहासिक जीत पर सपाई खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। यहां सपाइयों ने एक दूसरे का मुंह मीठा करा कर अपनी खुशियों का इजहार किया तो पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी धीरेंद्र यादव बधाई देने सैफई पहुंच गए और वहां पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश से मिलकर उन्हें जीत की बधाई दी। पूर्व जिलाध्यक्ष धीरेंद्र ने वहां से लौट कर बताया कि इस जीत ने सपाइयों में आत्मविश्वास जगाने और ऊर्जा भरने का काम किया है। इसे 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की रिहर्सल भी माना जा सकता है। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में सूबे के अधिकांश निकायों पर सपा को काबिज होने से कोई रोक नहीं सकता है क्योंकि भाजपा की रीतियों नीतियों से सूबे की जनता आजिज आ चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button