सेवानिवृत्ति पर पूर्व प्रधानाचार्या को दी भावभीनी विदाई

कोंच (पीडी रिछारिया) नाथूराम पुरोहित बालिका इंटर कॉलेज की पूर्व प्रधानाचार्या व अंग्रेजी विषय की प्रवक्ता गीता श्रीवास्तव के गत रोज सेवानिवृत्त हो जाने पर शुक्रवार को कॉलेज परिसर में भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया जिसमें स्टाफ के लोगों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।
कॉलेज के साधिकार नियंत्रक जयदेव नगाइच के मुख्य आतिथ्य में संयोजित विदाई कार्यक्रम में नगाइच सहित प्रधानाचार्या प्रेमा मिश्रा, पूर्व प्रधानाचार्या नीलेश सिंह और गीता श्रीवास्तव का स्टाफ के लोगों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। विदाई समारोह में भावुक हुईं गीता श्रीवास्तव ने कहा कि सेवाकाल के दौरान कॉलेज के सभी सदस्यों का उन्हें घर जैसा अपनत्व और सहयोग प्राप्त हुआ है जिसे वह कभी विस्मृत नहीं कर सकती हैं। गीता श्रीवास्तव को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया जिसके बाद गाजे बाजे के साथ उनको कॉलेज से घर के लिए रवाना किया गया। संचालन शिक्षिका वंदना यादव ने किया। इस मौके पर मालती मिश्रा, राममूर्ति गोस्वामी, विनीता सीरौठिया, पुनीता शर्मा, कुसुम यादव, आसमा बेगम, मरियम बेगम, जगदीश सिंह, रामगोपाल, सुरेश गुप्ता, शांति, मधु सिंह, संजू यादव, संगीता, रेखा शर्मा, प्रवीणा, संगीता, अनुराधा, हिमांशी शर्मा, मनीषा कुमारी, पूनम यादव, प्रधान लिपिक मुनीश चतुर्वेदी, देवेंद्र राठौर, नीरज कुमार, संजू, रेखा आदि उपस्थित रहे।