उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

बाढ़ से प्रभावित होने वाले सम्भावित क्षेत्रों का एसडीएम में किया निरीक्षण

जालौन। उपजिलाधिकारी ने तहसील क्षेत्र के बाढ़ से प्रभावित होने वाले सम्भावित क्षेत्र तथा गांव का मौके पर जाकर निरीक्षण किया जहाँ अभी बाढ़ की स्थिति सामान्य है। फिर भी स्थानीय प्रशासन बाढ़ को लेकर पूरी तरह सतर्क है। नदी के जलस्तर बढ़ने से यमुना नदी में पानी बढ़ने की आशंका के चलते उपजिलाधिकारी राजेश सिंह ने बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र का मौके पर जाकर निरीक्षण किया तथा नदी के पानी बढ़ने से सम्भावित प्रभावित गांव भदेख, टिकरी, मुस्तकिल आदि गांव का भी निरीक्षण किया। हालांकि अभी ऐसी स्थिति नहीं है कि कहीं भी बाढ़ जैसे हालात हो। लेकिन फिर भी स्थानीय प्रशासन बाढ़ को लेकर सतर्क है। बाढ़ से निपटने के लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। उपजिलाधिकारी ने बताया कि नदी के जलस्तर बढ़ने से जो गांव प्रभावित हो सकते हैं उन पर बराबर नजर रखी जा रही है। हालांकि अब नदी का जलस्तर तेजी से घटने लगा है। बाढ जैसी समस्या अभी नजर नही आ रही है। फिर इस आपदा से निपटने के लिए तैयारी पूरी करली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button