आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर जालौन नगर में निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा

जालौन (ब्रजेश उदैनियाँ) आजादी के 75वीं वर्ष गांठ (अमृत महोत्सव) पर नगर में निकाली गई विशाल शोभा यात्रा जिसमे सदर विधायक, जिला अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख, नगर अध्यक्ष, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष, सहित ग्रामीण मंडल अध्यक्ष तथा नगर व ग्रामीण क्षेत्र के समस्त भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के अलावा आम गणमान्य नागरिकों तथा स्कूली बच्चों ने इस तिरंगा यात्रा में भाग लिया। पूरा नगर जय भारत माता के जयकारों से गूंज रहा था। तो वही डीजे की धुनों पर बज रहे देशभक्ति गीतों पर इस तिरंगा यात्रा में जा रहे लोग जमकर झूम रहे थे। इस तिरंगा यात्रा में पुलिस व्यवस्था भी चुस्त-दुरुस्त देखी गई।
आजादी के 75 वीं (अमृत महोत्सव) के दौरान नगर में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर यह आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। जो 9 अगस्त से 15 अगस्त तक चलेगी।इसी माह अगस्त माह में आजादी की क्रांति का शुभारंभ हुआ था। आज इस तिरंगा यात्रा के दूसरे दिन बुधवार को नगर में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। जो स्थानीय द्वारकाधीश मंदिर परिसर से प्रारंभ हुई। जिसमें नगर के महाराणा प्रताप साइंस इंटर कॉलेज के छात्र विवेकानंद इंटर कॉलेज छत्रसाल इंटर कॉलेज के छात्रों ने अपनी-अपनी पंक्ति में तिरंगा लेकर जय भारत माता के जयकारे लगा रहे थे। यह तिरंगा यात्रा द्वारकाधीश मंदिर से सब्जी मंडी से होते हुए झंडा चौराहे से बस स्टैंड पानी वाली टंकी तहसील रोड कांजी हाउस होते हुए देव नगर चौराहे से कोतवाली रोड तथा काली माता मंदिर से सीधे बड़ी माता मंदिर पर समापन किया गया। इस विशाल तिरंगा यात्रा में सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रामेंद्र बना जी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष उषा गुप्ता अपने कार्यकर्ताओं के साथ झंडा लेकर जय भारत माता भारत माता के जय कारे लगा रही थी।
तो वही ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष मनोज बादल नगर अध्यक्ष अभय राजावत कुलदीप बुधौलिया खनुवां अपने साथियों के साथ इस विशाल तिरंगा यात्रा मे जयकारे लगा रहे थे। नगर तथा ग्रामीण क्षेत्र से आए तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा आम जनता ने भी इस तिरंगा यात्रा में भाग लिया। इस तिरंगा यात्रा में बज रहे डीजे पर देशभक्ति गीतों से लोग झूम रहे थे। और भारत माता की जय कारे जोर जोर से लगा रहे थे। भारत माता के जयकारों से पूरा नगर गूंज रहा था। सभी की जबान पर जय भारत माता जय भारत माता की ध्वनि सुनाई दे रही थी। सभी अपने अपने हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे थे। इस मौके पर सभासद विनय श्रीवास्तव पप्पू चौहान ललित शुक्ला डॉ बृजेंद्र दुबे डॉ रंजना दुबे अखिलेश गुप्ता पवन अग्रवाल आदित्य भूषण तिवारी वाचस्पति मिश्रा नगर पालिका अध्यक्ष गिरीश गुप्ता संजीव तिवारी खंनुवा ओम जी प्रधान धनोरा कैलाश बाबू वर्मा आदि तमाम लोग मौजूद रहे।