ग्राम खनुवा में श्रीमद भागवत कथा की निकाली गई भव्य कलश यात्रा

जालौन (ब्रजेश उदैनिया) श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के प्रथम दिन ग्राम खनुवा मे भक्तो द्वारा निकाली भव्य शोभा यात्रा। भक्तो द्वारा भक्ति गीत पर जमकर ठुमके लगा गये। तो वही महिलाओं द्वारा कलश सिर पर रख कर गांव की परिक्रमा की गयी।
खनुवा मे श्री गौड़ बाबा मंदिर पर श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के प्रथम दिन समस्त ग्रामीण भक्तो ने कलश यात्रा मे सम्मिलित होकर कलश यात्रा को भव्य और आकर्षित बना दिया। कलश यात्रा मे पारीक्षित रामू तिवारी की माता जी द्वारा पुराण को सिर पर रख कर गांव के सभी देवी देवताओं के स्थान पर ले जाया गया। तो वही डीजे की धुन मे बज रहे भक्ति गीतो पर जमकर ठुमके लगे। भगवाताचार्य पं सुदामा प्रसाद ने कलश यात्रा के बाद श्रोत्राओ को प्रथम दिन की भागवत कथा का रहस्य गूढ को श्रवण कराया। यह आयोजन बाबा रामदास त्यागी द्वारा कराया जा रहा है। गांव के धीरज तिवारी, मनु गोस्वामी, आशुतोष तिवारी, बबली तिवारी, रामजी तिवारी, जीतेंद्र उर्फ लला उदेनिया, केके कुशवाहा, वेदेहीशरण मिश्रा, ज्ञानसिंह, दयालू, राम मोहन तिवारी, मनोज कुशवाहा सहित समस्त कार्यकर्ताओ ने सहयोग कर कलश यात्रा को भव्य और आकर्षित बनाया।