समाजवादियों ने हर्षोउल्लास के साथ मनाया पूर्व सीएम अखिलेश यादव का जन्मदिन

जालौन (ब्रजेश उदैनिया) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी नगर इकाई के तत्वाधान में शहीद चंद्रशेखर आज़ाद पार्क में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के चित्र का तिलक कर केक काटा एवं मिष्ठान वितरण कर जन्म दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
समाज वादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा पूर्व मुख्यमंत्री अखलेश यादव के जन्म दिवस पर नगर इकाई के समस्त कार्यकर्ताओ जन्म दिन को बडे हर्षोल्लास के साथ मनाया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्म दिन पर समस्त कार्यकर्ता स्थानीय शहीद चंद्रशेखर पार्क गये।वहा अखलेश यादव के चित्र को रख कर उसपर तिलक कर उनके सामने केक रख कर उसे काटा गया। तथा मिष्ठान वितरण किया और उनके दीर्घायु रहने की कामना की।
इस दौरान प्रमुख रुप से इकबाल मंसूरी, सभासद विनय श्रीवास्तव, चंद्रप्रकाश यादव (थोपन), बलवान गुर्जर, गौरीश द्विवेदी, अरविंद यादव, नरसिंह यादव सभासद, शिखर श्रीवास्तव, अतुल पांडेय, दिलीप यादव, कौशल राठौर, रंजीत कैथरी, संतोषी प्रजापति, गुड्डी देवी निरंजन, अजीत पाथरे, ध्रुवराज कुशवाहा, प्रबल सिंह भदौरिया नगर अध्यक्ष युवजन सभा, राज मंसूरी, वसीम निजामी, अक्षत चंसौलिया, मोंटू मिश्रा, अहमद राईन तूफानी, अंकुर यादव, अल्ताफ सलमानी, इमरान मंसूरी, रामदास यादव, संजू कठेरिया जि०पं० सदस्य, मानवेन्द्र यादव, आशीष गुप्ता, जाकिर सिद्दीकी, निज़ाम खान सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।