तहसील परिसर में योग दिवस कार्यक्रम का किया गया अयोजन

जालौन (ब्रजेश उदैनिया) 21 जून योग दिवस अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाया गया। 170 देशों में प्रभावी है यह आठवां योग दिवस है। इसी क्रम में तहसील परिसर में योग शिक्षक डॉक्टर रमन दीक्षित, डॉ अमर सिंह आयुर्वेदिक चिकित्सालय वाचस्पति मिश्रा के द्वारा नगर की सैकड़ों महिलाओं पुरुष और बच्चों को योग प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में एसडीएम राजेश सिंह, सीओ संतोष कुमार, तहसीलदार बलराम गुप्ता, सभासद नीलम गुप्ता, अनीता द्विवेदी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष उषा गुप्ता, चेयरमैन गिरीश गुप्ता, महेंद्र पाठ कार सीताराम हुका सहित सैकड़ों महिलाएं पुरुष बच्चे मौजूद थे।
वहीँ आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग वैलनेस सेंटर जालौन में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा आयोजित योग दिवस कार्यक्रम का अयोजन किया गया और प्राणायाम व्यायाम सिखाया गया। जिसमें महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष उषा गुप्ता जिला महिला मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य प्रेमलता उपाध्याय नगर महिला मोर्चा संगीता झा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पवन अग्रवाल डॉ वेद शर्मा सुशील बाजपेई आदि बहुत बहनों ने योग किया।