उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

सप्ताह भर के लिए वृंदावन बनेगा महाकालेश्वर मंदिर

कोंच (पीडी रिछारिया)। अखिल भारतीय सनातन धर्म रक्षिणी सेवा समिति के तत्वाधान में महाकालेश्वर मंदिर (नायक का मठ) आगामी 27 फरवरी से सप्ताह भर के लिए वृंदावन बनेगा। मलूक पीठाधीश्वर संत राजेंद्र दास जी के विशेष कृपापात्र दीनबंधु दास जी के श्रीमुख से श्रीमद्भागवत कथा का रसास्वादन भक्त श्रद्घालुओं को करने का सुअवसर प्राप्त होगा। धार्मिक कार्यक्रमों की पूरी श्रृंखला तैयार की गई है।
जानकारी के मुताबिक 27 फरवरी को दोपहर 12 बजे से भव्य कलश यात्रा भ्रमण के साथ श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का श्रीगणेश होगा। कलश यात्रा बलदाऊ जी मंदिर सागर तालाब से प्रारंभ होकर कथा स्थल महाकालेश्वर मंदिर पहुंचेगी। वहीं 1 मार्च को महाशिवरात्रि पर्व पर प्रातः 4 बजे से दोपहर 12 बजे तक और रात्रि 12 बजे से प्रातः 6 बजे तक रुद्राभिषेक कार्यक्रम संपन्न होगा। 5 मार्च को कथा विराम के पश्चात हवन यज्ञ व पूर्णाहुति होगी, तदोपरांत 6 मार्च को भंडारा प्रसाद का वितरण दोपहर 2 बजे से किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम के संयोजक व अखिल भारतीय सनातन धर्म रक्षिणी सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्योतिर्विद पं. संजय रावत शास्त्री ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रीमज्जगद्गुरु द्वाराचार्य व प्रख्यात संत राजेंद्रदास देवाचार्य महाराज के कृपापात्र दीनबंधु दास महाराज दोपहर 1 बजे से हरि इच्छा तक श्रोताओं को संगीतमय कथा का श्रवण कराएंगे। कथा पारीक्षत गरिमा सुरेंद्र तिवारी लाजपत नगर होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button