उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रत्याशी जमुनादास बौद्ध के चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन

उरई (जालौन) उरई-जालौन सुरक्षित विधानसभा सीट से बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रत्याशी जमुनादास बौद्ध के समर्थन में कालपी रोड़ स्थित बहुजन मुक्ति पार्टी के चुनाव कार्यालय पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए भारत मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वामन मेश्राम ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 97,941 गांव ऐसे है जिनमें तथाकथित आजादी के 75 साल में एक भी विद्यालय नहीं है। ऐसे गांव के अंदर प्रथम चरण में 10 हजार विद्यालय राज्य सरकार द्वारा खोले जायेंगे यह स्कूल केवल मात्र गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले विद्यार्थियों के लिए होगें।
उन्होंने कहा कि अगर भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की सरकार बनी तो परिवार की महिला को मुखिया बनाकर सम्मानिय जीवन निर्वाह नीति के अंर्तगत 11 हजार रुपये प्रतिमाह खाते में जमा किया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आदिवासियों को उनके जल, जंगल, ज़मीन स्वायत्तता शासन स्थापित करने वाली संविधान की पांचवीं और छठवीं अनुसूची को शक्ति से लागू किया जायेगा अगर आवश्यकता पड़ी तो उसके लिए कानून बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीबों के हित में कोई काम नहीं किया है। इस चुनाव में भाजपा भागीदारी मोर्चा से लड़ाई लड़ेंगी। इस मौके पर प्रमुख रुप से प्रेम कुमार जयरा राष्ट्रीय विद्यार्थी मोर्चा, राम स्वरूप वर्मा, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा आकांक्षा वर्मा, जिला प्रवक्ता रामबाबू अहिरवार, विक्रम सिंह पाल, राजा भईया, मान सिंह, रोहित शाहू फुल टाइमर, मनोज चौधरी कांशीराम कालोनी विकास चौधरी, नीरज वर्मा (जिला महासचिव बहुजन मुक्ति पार्टी के पदाधिकारी वार्ता के दौरान मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button