उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

स्वाधीनता आंदोलन में कोंच की अग्रणी भूमिका को विस्मृत नहीं किया जा सकता : विज्ञान विशारद सीरौठिया

कोंच (पीडी रिछारिया) आजादी के 75वें वर्ष को समूचा देश ‘स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव’ के रूप में मना रहा है। इसी कड़ी में रविवार को स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय मुंशी थानसिंह विद्यालय नृसिंह बस्ती कोंच में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीरौठिया ने कोंच को वीरों की भूमि निरुपित करते हुए कहा कि स्वाधीनता आंदोलन में कोंच के सेनानियों के त्याग और बलिदान को कभी विस्मृत नहीं किया जा सकता। उन्होंने समस्त स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिचय के शिलालेख भारत माता मंदिर एवं मार्कंडेयश्वर तिराहे पर लगवाने पर जोर दिया ताकि आने वाली पीढ़ियां उनको जानकर उनको सम्मान प्रदर्शित कर सकें।

पूर्व बार संघ अध्यक्ष ओमशंकर अग्रवाल की अध्यक्षता एवं पूर्व बार संघ अध्यक्ष विज्ञान विशारद सीरौठिया के मुख्य आतिथ्य में संयोजित कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि आनंद सेठ, सुशील कुमार दूरवार एवं मुख्य वक्ता राजेंद्र उपाध्याय, संतोष तिवारी सरल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां भारती का पूजन कर आरती उतारी गई। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे गणेश चौबे, मुंशी थानसिंह, चित्तर सिंह निरंजन, सियाराम उपाध्याय, सुंदरलाल तिवारी के चित्रों पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण एवं उनके परिजनों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम अध्यक्ष ओमशंकर ने अमृत महोत्सव कार्यक्रम के उद्देश्य एवं इसकी सार्थकता पर विस्तार से बताया। मुख्य वक्ता संतोष तिवारी ने स्वतंत्रता संग्राम में महारानी लक्ष्मीबाई के योगदान को संपूर्ण भारत में आजादी के प्रति भाव जागृत कराने के लिए सर्वोत्तम माना। संचालन संजय सिंघाल ने किया। आभार नगर संयोजक मयंक मोहन गुप्ता व सह संयोजक आशुतोष रावत ने जताया। खंड एवं नगर प्रचारक उपेंद्र, नगर कार्यवाह पवन झा, सह कार्यवाह ऋषभ, शिवराम चौरसिया, अनुज, सचिन सुजेले, अवधेश, तुषार, अमन, रुद्राक्ष, अभय, नीरज, नवीन आदि नरसिंह बस्ती के स्वयं सेवक मौजूद रहे।

लोकतंत्र सेनानी कल्याण समिति 14 को मनाएगा आजादी का अमृत महोत्सव –
आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम लोकतंत्र सेनानी कल्याण समिति द्वारा आगामी 14 दिसंबर को अपरान्ह 1 बजे सर्वोदय इंटर कॉलेज उरई में मनाया जाएगा। उक्ताशय की जानकारी देते हुए समिति के जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र मयंक व महामंत्री पूरनलाल प्रजापति ने सभी लोकतंत्र सेनानियों सहित आमजन से निर्धारित समय से कार्यक्रम में सम्मिलित होकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग व बलिदान को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button