उत्तर प्रदेशजालौनबड़ी खबर

भारतीय किसान यूनियन भानु एवं किसान समाज सेवा समिति ने किया धरना प्रदर्शन

उरई/जालौनबुधवार को जिला मुख्यालय हो रही के कलेक्ट्रेट परिसर में भारतीय किसान यूनियन भानु एवं किसान समाज सेवा समिति ने संयुक्त रुप से धरना प्रदर्शन का आयोजन किया।
किसान समाज सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एन के सिंह ने कहा जब तक दिल्ली में किसान धरना देंगे तब तक किसान समाज सेवा समिति एवं भारतीय किसान यूनियन भानु व आम आदमी पार्टी के सहयोग से उरई कलेक्ट्रेट में किसानों का धरना प्रदर्शन जारी रहेगा एवं भारतीय किसान यूनियन भानु के जिला अध्यक्ष ने कहा यह धरना अनिश्चितकालीन चलेगा राष्ट्रीय अध्यक्ष एनके सिंह परिहार ने कहा कि एमएसपी को कानूनी रूप सरकार को देना चाहिए एवं काले कानून को तत्काल प्रभाव से रद्द कर देना चाहिए। काला कानून किसानों के साथ साथ आम जनता के लिए महंगा साबित होगा इसलिए इस कानून को रद्द किया जाए वरना भविष्य में किसानों के साथ साथ आम जनता को महंगाई का सामना करना पड़ेगा। इस धरना प्रदर्शन में डॉ श्रद्धा चौरसिया प्रदेश उपाध्यक्ष आम आदमी पार्टी एवं नागेंद्र कुलश्रेष्ठ अंकुर समाधिया जिला अध्यक्ष किसान सेवा समिति विशाल पाराशर अनुराग कुमार जिला संयोजक किसान सेवा समिति भूपेन्द्र प्रधान रमा रवि पाल बबीना पाल महासभा ब्लॉक अध्यक्ष राहुल द्विवेदी महेंद्र कुमार मोहित वर्मा मोहित यादव करण चरण सिंह हर्ष तिवारी कोटरा भानु साहब प्रवीण राजपूत ठाकुर रोहित परिहार दद्दा सिंह आदि कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button