भाकपा माले का शहीद भगत सिंह पार्क पर 21 को धरना

उरई/जालौन। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माक्र्सवादी) का 21 सितंबर को उरई के शहीद भगत सिंह पार्क पर भाजपा की केन्द्र एवं प्रदेश की सरकार के विरोध में 11 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना दिया जायेगा।
उक्त बात की जानकारी देते हुए भाकपा माले नेता का. कमलाकांत वर्मा ने बताया कि केंद्र एवं राज्य में भाजपा जैसी जनविरोधी क्रूर सरकार कभी नहीं देखी होगी, देश में बढ़ती मंहगाई, डीजल-पेट्रोल व गैस के बढ़ते दाम, बढ़ती बेरोजगारी, गरीबी, असमानता, कृषि संकट यह केन्द्र की मोदी सरकार की उपलब्धियां है। उन्होंने भाजपा सरकार की नितियों के विरोध में मजदूर, किसान, कर्मचारी, व्यापारी, छात्र, नौजवान, महिलाएं आम जन संघर्ष के रास्ते पर है। उन्होंने बताया कि 11 सूत्रीय मांगों को लेकर केन्द्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार के विरोध में आगामी 21 सितंबर को उरई के शहीद भगत सिंह पार्क पर संगठन के द्वारा धरना दिया जायेगा। उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से अपील की है उक्त दिन अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर धरना सभा को सफल बनाये।



