छोटे लोहिया स्व० जनेश्वर मिश्र की जयंती पर नगर में निकाली गई वृहद साईकिल यात्रा

– सपाइयों ने तहसील स्तर पर गांव गांव भ्रमण कर बताई पार्टी की नीतियां
उरई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय आह्वान पर और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के निर्देश पर आज समाजवादी पार्टी कार्यालय में सुबह 10 बजे छोटे लोहिया के नाम से प्रसिद्ध स्व जनेश्वर मिश्र की जयंती मनाई गई। जयंती के मौके पर प्रदेश कार्यालय द्वारा नामित साईकिल यात्रा प्रभारी रामाधार सिंह राजपूत पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष नवाब सिंह यादव ने जनेश्वर मिश्र जी के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। इसके बाद सुबह 11 बजे तहसील मुख्यालय उरई में अंबेडकर चौराहे पर प्रभारी रामाधार सिंह राजपूत पूर्व मंत्री ने झंडी दिखाकर साइकिल यात्रा का उद्घाटन किया।
यह साईकिल यात्रा उरई के अंबेडकर चौराहे से 11 बजे शुरू होकर मच्छर चौराहा, घंटाघर, माहिल तालाब, डीवीसी डिग्री कॉलेज अजनारी रोड पर लगभग 10 किमी दूर चिल्ली गांव पहुंची। जहां पर एमएलसी प्रतिनिधि आरपी निरंजन ने साइकिल यात्रा का समापन किया। वहीं समापन के दौरान साईकिल यात्रियों का लकी ड्रा किया गया। जिसमें प्रमोद सविता ओंता को पार्टी की ओर से साईकिल इनाम में दी गई।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष नवाब सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र बजरिया, रामरतन प्रजापति उपाध्यक्ष अतर सिंह राठौर वीरेंद्र सिंह यादव, एमएलसी प्रतिनिधि आरपी निरंजन, जमालुद्दीन, महेश चंद्र विश्वकर्मा, विधानसभा प्रभारी मानसिंह पाल, मांडवी निरंजन, कुसुमलता सक्सेना, दीपक पांडेय, राजू पांडेय कमलापति प्रजापति, जितेन्द्र यादव बिगवां रामलाल विश्वकर्मा, के के प्रजापति, किरन चौधरी रेखा परिहार, जयवीर सिंह यादव, नवीन विश्वकर्मा, निर्दोष राजपूत कुईया, गणेश सोनी, सतीश यादव, शिवम धगुवा, राजकुमारी यादव, शनि यादव, महेंद्र कठैरिया, नेतराम निरंजन, देवेन्द्र यादव, आरिफ खान, संतराम वाल्मीकि, कपिल गुमावली, अनिरुद्ध द्विवेदी साईकिल यात्रियों में प्रमुख रूप से नगर अध्यक्ष उरई वेद यादव, नगर पृथ्वी यादव, महासचिव शबीउददीन दिनेश यादव जैसारी, माजिद खां, जीवन प्रताप वाल्मीकि, गणेश दत्त गिरि, कैप्टन रमाशंकर श्रीवास, अजय गौतम, फरहत उल्ला, हिमांशु ठाकुर, सेवेंद यादव, राहुल बाबा, जितेंद्र फौजी, संतोष कोरी, सौरभ सेंटू यादव, अलोक राठौर व्यौना राजा, शनि यादव, जीनू कोरी, रामजी मौखरी, गोपाल गहोई सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।