उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबरराजनीति

भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा परेशान है व्यापारी : संजय गर्ग

उरई। समाजवादी व्यापार सभा का सम्मेलन आज बुधवार को राठ रोड़ न्यू मंगलम गेस्ट में आयोजित किया गया है जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में संजय गर्ग प्रदेश अध्यक्ष सपा व्यापार सभा के अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में मनोज पोरवाल प्रदेश उपाध्यक्ष, दुर्गा प्रसाद गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष, अभिमन्यु गुप्ता प्रदेश महासचिव, अंशुल गुप्ता प्रदेश कोषाध्यक्ष मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोज इकड़या जिलाध्यक्ष सपा व्यापार सभा ने की। जबकि संचालन वरिष्ठ व्यापारी नेता धीरेंद्र अग्रवाल ने किया।
सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप आये हुए सपा व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष संजय गर्ग ने उपस्थित व्यापारियों को संबोधित करते कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव हमेशा व्यापारियों के हितों में काम किया है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार के दौरान सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बहुत सारे काम व्यापारियों के हितों में कर दिखाएं है जबकि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार ने व्यापारियों के साथ छलावा करने का काम किया है तथा व्यापारियों के ऊपर विभिन्न प्रकार टैक्स लगाकर उनकी कमर तोड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश का व्यापारी भाजपा को सबक सिखाने का काम करेगा तथा प्रदेश में अगली सरकार अखिलेश यादव के नेतृत्व में बनेगी। सम्मेलन को प्रमुख रूप से सपा के वरिष्ठ शिक्षक नेता एवं माधौगढ़ विधानसभा क्षेत्र से प्रबल दावेदार अशोक राठौर, पूर्व विधायक दयाशंकर वर्मा, शिवराम कुशवाहा पूर्व विधायक, वीरेन्द्र यादव जिला उपाध्यक्ष, पूर्व गल्ला व्यापार संघ पम्मी सेठ आदि ने सम्बोधित किया और व्यापारियों की समस्याओं को रखा। सम्मेलन में प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य संजू कठेरिया, हरिकृष्ण तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष व्यापार सभा संजीत सिंह यादव, मजदूर सभा जिलाध्यक्ष अजय गौतम, जिला महासचिव इमरान मंसूरी, पूर्व विधायक दयाशंकर वर्मा, संदीप अग्रवाल जिला उपाध्यक्ष, राकेश अग्रवाल जिला प्रभारी, राहुल नगरिया जिला सचिव समाजवादी व्यापार सभा सहित सैकड़ों की संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन करते हुए अध्यक्षता कर रहे सपा व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष मनोज इकड़या ने सभी व्यापारी भाईयों को बधाई देते हुए कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव के नेतृत्व अगली सरकार प्रदेश में सपा की बनेगी जो व्यापारियों के हित में काम करने के साथ ही उनका सम्मान कर करार रखेगी। इस दौरान समाजवादी पार्टी व्यापार सभा द्वारा आयोजित सम्मेलन के दौरान एक दर्जन से अधिक लोगों ने प्रदेश व्यापार सभा अध्यक्ष संजय गर्ग के समक्ष सपा की सदस्यता ग्रहण की। उस्मान अंसारी, मोहित चौधरी, हरिओम, अंशू, अनिल, मोहित सिंह यादव, संजय द्विवेदी सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button