कुठौंद में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों के सम्मान समारोह का किया गया आयोजन

कुठौंद। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा विकास खण्ड कुठौंद के प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें लक्ष्मी देवी गेस्ट हाउस कुठौंद में कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष रामेन्द्र सिंह बना और विशिष्ट अतिथि विधायक कालपी नरेंद्र सिंह जादौन, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी, जन प्रतिनिधि अनिरुद्ध द्विवेदी जिला पंचायत सदस्य कुठौंद, अनिल सिंह सेंगर उर्फ छुन्ना प्रधान जिला पंचायत सदस्य सिरसा क्षेत्रीय मंत्री संजीव उपाध्याय, मण्डल अध्यक्ष अमित नीखरा व जिले के पदाधिकारियों द्वरा विकास खण्ड कुठौंद के नवनिर्वाचित प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों का एक एक कार मंच पर बुलाकर उसको शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। देखा जाए तो ये पहली बार देखा गया है कि किसी राजनैतिक पार्टी द्वरा क्षेत्र के ग्रामो के सरकार के मुखिया को सम्मान किया जा रहा है। इसको 2022 के चुनाव से जोड़कर भी देखा जा रहा हाल की ये भी देखने को मिला है कि प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य भी सम्मान पा कर भाजपा के प्रति आस्था भी समर्पित दिखाई देते नजर आये। प्रधान नरेंद्र महन्त ने कहा कि आज पहली बार भाजपा मात्र एक ऐसी पार्टी दिखाई दी है कि क्षेत्र के प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यो का सम्मान करते है। तो कही न कही हमारी भी अंतर आत्मा भी भाजपा को समर्पित करने को मन करता है। इस कार्यक्रम में विकास खण्ड कुठौंन्द के सभी प्रधान बंधु, क्षेत्र पंचायत सदस्य बंधु, कुठौंद की मण्डल कार्यकारणी के अमित नीखरा, दुर्गा भदौरिया, अरविन्द सिंह सेंगर, पिन्टू चौहान, पवन शर्मा, मनमोहन सेंगर संजय दुबे, अनिल पाल, ब्रजेन्द्र सिंह मालपुर, ब्रजेन्द्र सिंह जखा, अनिल कुशवाह पदाधिकारी जनपद के भाजपा से जनपद की कार्यकारणी से अग्निवेश चतुर्वेदी, रविन्द्र सिंह, विवेक कुशवाह, रामजी राजावत, रामपुरा ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह मौजूद रहे।