उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर
हरदोई राजा की ग्राम प्रधान शिखा सिंह बनी ब्लॉक प्रधान संघ की अध्यक्ष
जालौन (ब्रजेश उदैनिया) खंड विकास कार्यालय सभागार कक्ष में ग्राम प्रधान ब्लॉक संघ का चुनाव सर्वसम्मति से निर्विरोध संपन्न किया गया। जिसमें शिखा सिंह प्रधान हरदोई राजा को जालौन ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया।
ब्लॉक ग्राम प्रधान संघ का चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न किया गया। जिसमें 62 ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधानों ने बैठक में भाग लिया। जिसकी अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी संतराम की उपस्थिति में की गयी। जिसमें सर्वसम्मति से ग्राम प्रधान हरदोई राजा शिखा सिंह पत्नी अविनाश सिंह को प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया तथा उपाध्यक्ष जगराम कुशवाहा प्रधान अलाइपुरा, महामंत्री अमित कुमार प्रधान मलकपुरा कोषाध्यक्ष शिवकुमार प्रधान खनुआ को निर्विरोध चुना गया। इस मौके पर सभी ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।