उत्तर प्रदेशजालौनबड़ी खबर

विद्यालय में स्वेटर मिलने से बच्चों के चेहरों में आयी मुस्कान

माधौगढ़/जालौनविकास खंड माधौगढ़ के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय इकहरा क्षेत्र माधौगढ़ में बेसिक शिक्षा विभाग से प्राप्त निशुल्क स्वेटर सभी छात्र छात्राओं को खण्ड शिक्षा अधिकारी सर्वेश कुमार सिंह के द्वारा कोरोना वैश्विक महामारी को ध्यान में रखते हुऐ सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुऐ वितरित किये गये। वितरण के समय मनोज कुमार बाथम प्रधानाध्यापक एवं जिला उपाध्यक्ष राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, शक्ति सिंह ब्लॉक अध्यक्ष माधौगढ़ अन्य अभिभावक ग्रामीण द्वारा वितरण अन्य प्रबंध समिति सदस्य उपस्थित रहे। बीईओ माधौगढ ने छात्रों को बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण शिक्षण कार्य नहीं हो रहा है। सरकार द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार शिक्षण कार्य जल्द से जल्द प्रारम्भ हो जायेगा हालांकि यदि देखा जाये तो सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में इंटरनेट टेक्नोलॉजी की मदद काफी‌ कारगर साबित हुई है जिसमें व्हाट्सएप्प के माध्यम से पढ़ाई में बच्चों को काफी मदद मिली है ऑनलाइन क्लास के माध्यम से परीक्षा व शिक्षा को संभाला गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button