ईडी द्वारा संजय सिंह की असंवैधानिक गिरफ्तारी के खिलाफ AAP ने किया विरोध प्रदर्शन

उरई। 2024 में इंडिया गठबंधन से सत्ताधारी पार्टी चुनाव हार रही है। इसी बोखलाहट में इंडिया गठबंधन की सबसे मजबूत आवाज राज्य सभा सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार किया गया। सांसद संजय सिंह के खिलाफ पूरा मामला फर्जी बेबुनियाद और राजनीति के प्रेरित है हम लोग इससे डरने वाले नही है पूरा देश राज्य सभा सांसद संजय सिंह के साथ खड़ा है।
इसी के चलते सांसद संजय सिंह की ईडी द्वारा असंवैधानिक गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी जिला जालौन ने आज दिन शनिवार 21अक्टूबर 2023 को जिलाध्यक्ष एड विनय चौरसिया के नेतृत्व में टाउन हॉल से चलकर मच्छर चौराहा (भगत सिंह चौराहा) तक विशाल पैदल मार्च निकाला गया और सड़कों पर जोरदार विरोध प्रदर्शन कर प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें प्रमुख रूप से निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ श्रद्धा चौरसिया, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बुन्देलखण्ड प्रभारी पंचायत प्रकोष्ठ दीपशिखा श्रीवास, प्रदेश उपाध्यक्ष यूथ विंग प्रखर बाजपेई, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष पंचायत प्रकोष्ठ कुमार गौरव कुशवाहा, जिला महासचिव धीरेन्द्र चौधरी, जिलाध्यक्ष युवा संगठन उदय यादव, जिलाध्यक्ष पंचायत प्रकोष्ठ गौरव चौधरी, शीलू ठाकुर, जगदीश वर्मा, जिलाध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ हरिकिशन, जिलाध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ भूपसिंह राजपूत, जिलाध्यक्ष बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ प्रवीण रैकवार, वरिष्ठ सदस्य पंचायत प्रकोष्ठ जगदीश गुप्ता, नि प्रदेश सचिव एससी एसटी प्रकोष्ठ महेंद्र कुमार, प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ मामू खान, नगर अध्यक्ष पंचायत शशिकांत चौधरी, नगर उपाध्यक्ष पंचायत प्रकोष्ठ अमन चौधरी, नगर उपाध्यक्ष यूथ विंग आकाश, विकास, आशाराम आजाद, पूर्व नगर अध्यक्ष केशव कश्यप, विधानसभा अध्यक्ष पंचायत प्रकोष्ठ अभिपाल, नि प्रांत सचिव यूथ विंग विकास राज आदि साथी मौजूद रहे।