उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

एसडीएम ने बीहड़ इलाकों के स्कूलों का लिया जायजा

कोंच (पीडी रिछारिया)। एसडीएम कृष्णकुमार सिंह ने सोमवार को तहसील क्षेत्र के बीहड़ में बसे गांवों के स्कूलों का जायजा लिया जिसमें शिक्षण व्यवस्था के अलावा मध्यान्ह भोजन की स्थिति को भी परखा। उन्होंने कमोवेश तीन प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया और कक्षाओं में उपस्थित छात्र-छात्राओं से सवाल पूछकर पढ़ाई के लेवल की जांच की।
नदीगांव विकास खंड की पहूज बीहड़ पट्टी में बसे गांवों कैमरा, मऊ तथा पुरानी मऊ में स्थित प्राथमिक विद्यालयों का एसडीएम कृष्णकुमार सिंह ने निरीक्षण किया। वहां बनने वाले मध्यान्ह भोजन को चखकर भोजन की गुणवत्ता का परीक्षण किया तथा विद्यालय में निर्वाचन संबंधी कार्यों का अवलोकन किया। विद्यालय में छात्र छात्राओं की उपस्थित भी उन्होंने जांची, वहां कक्षाओं में उपस्थित बच्चों से कई सवाल किए। कुछ सवालों के छात्रों ने सही जबाब दिए कई सवालों पर बच्चे अटक गए। एसडीएम ने पढ़ाई पर विशेष ध्यान दिए जाने की जरूरत बताई। एसडीएम ने विद्यालय परिसर में घूमकर वहां उग आई झाड़ियों को देख नाराजगी जाहिर की और साफ सफाई कराए जाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button