उत्तर प्रदेशजालौनबड़ी खबर
आयुष्मान कार्ड बनाने को 14 गाँवों में चलेगा अभियान


योजना के जिला कार्यक्रम समन्वयक (डीपीसी) डॉ आशीष कुमार झा ने बताया कि चिकित्सा, स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद द्वारा दिए गए निर्देशानुसार जनपद के पांच ब्लॉक डकोर, महेवा, जालौन, कोंच, नदीगांव के 14 गाँवों में विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा ताकि सभी बचे हुए लाभार्थियो के गोल्डन कार्ड बनाये जा सकें। यह गाँव हैं डकोर ब्लॉक के बांधा, किशोरा, लहरिया रूरल, सिंधौली, महेवा ब्लॉक के हरखुपुर, हिम्मतपुर दिवारा, घसियरेपुर, कोंच ब्लॉक् के बमरा, जालौन ब्लॉक् के जालौन ख़ास, लहर जालौन व नदीगांव ब्लॉक् के डंग सजेरा, खिल्ली कोच, महलगावँ, शाहपुरा आदि।