मोहल्ला शिवपुरी में मिशन शक्ति 4.0 के तहत “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

उरई/जालौन। जिला प्रोबेशन अधिकारी जालौन के निर्देशानुसार 24 फ़रवरी 2023 को जनपद जालौन के उरई शहर में स्थित मोहल्ला शिवपुरी में आगनवाड़ी केंद्र पर मिशन शक्ति 4.0 के अंतर्गत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जागरूकता कार्यक्रम महिला कल्याण विभाग से महिला कल्याण अधिकारी अलकमा अख्तर द्वारा आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में महिला कल्याण अधिकारी अलकमा अख्तर ने महिलाओं को बाल विवाह व बाल श्रम के विषय में महिलाओं से बातचीत की। महिलाओं के खिलाफ हिंसा और भेदभाव के उन्मूलन के बारे में बताया गया, जिसमें महिलाओं के खिलाफ हिंसा और भेदभाव के उन्मूलन के बारे में जागरूकता बढ़ाने हेतु अभियान चलाया गया। घरेलू हिंसा अधिनियम के बारे में महिलाओं को जानकारी दी। दहेज प्रतिषेध महिलाओं के साथ अभद्रता का व्यवहार एवं महिलाओं और बालिकाओं से संबंधित विभिन्न संस्थाओं और हेल्पलाइन नम्बरों 112,1090,1098, 181,1076,108,आदि के बारे में जानकारी दी गई, जिसमें महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं का जैसे- मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना बाल सेवा योजना, प्रधानमंत्री सामूहिक विवाह आदि सभी योजनाओं प्रचार प्रसार किया गया बताया गया कि महिलाओं को पुरुषों के समकक्ष समझा जाए बेटा बेटी में किसी प्रकार का भेदभाव न किया जाए।
जिला समन्वयक श्रीमती नीतू देवी ने महिलाओं को बताया कि बालिकाओं को अधिक से अधिक शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया गया व लिंग भेदभाव और कुरीतियों को समाप्त करने व महिलाओं के विरुद्ध हो रही हिंसा तथा भेदभाव को समाप्त करने के लिए सभी महिलाओं को जागरूक किया गया। महिला कल्याण विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के पंपलेट वितरित किये गये। कार्यक्रम में आगनवाड़ी कार्यकत्री किरन गुप्ता एवं महिलाएं उपस्थित रही।