उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबरराजनीति

सपा का प्रबुद्ध सम्मेलन 17 नवंबर को : दीपू त्रिपाठी

उरई/जालौन। राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी माननीय अखिलेश यादव जी से जनपद के प्रबुध्द जन श्री रामनरेश तिवारी (पम्मू महाराज) दीपू त्रिपाठी उरगाव, दीपक पाण्डेय (राष्ट्रीय खिलाड़ी), श्याम यादव पूर्व ब्लाक प्रमुख, बलवान सिंह गुर्जर, विवेक शुक्ल ने मुलाकात की, जनपद में 17 नवंबर को उरगाव में होने वाले प्रबुद्ध सम्मेलन का संज्ञान लिया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मां माता प्रसाद पाण्डेय पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, वृह्माशंकर त्रिपाठी पूर्व मंत्री, मा० प्रो अभिषेक मिश्र पूर्व मंत्री, पवन पाण्डेय पूर्व मंत्री, सतीश दीक्षित पूर्व मंत्री, संतोष पाण्डेय पूर्व विधायक, प्रदीप तिवारी राष्ट्रीय अध्यक्ष लोहिया वाहिनी शिरकत करेंगे। वर्तमान सरकार की गलत नीतियों से उ प्र की जनता परेशान व बदहाल है। इससे जनता को रूबरू करेंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय खिलाड़ी दीपक पाण्डेय ने वित्तविहीन शिक्षक कर्मचारियों, सविंदा कर्मियों, कस्तूरबा गाँधी के शिक्षको, खिलाड़ियों की समस्याओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष रखा। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि सरकार बनने के बाद उक्त मुद्दों पर समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा, जनपद में ब्राह्मणों का युवा चेहरा ववेक शुक्ल को पार्टी में सम्मलित कर उन्हें जनपद के युवाओं तक समाजवादी नीतियों से परिचय कराने का कार्य सौपा। दीपू त्रिपाठी ने जनपद के समस्त वर्ग के प्रबुद्द् जन को 17 नवम्बर के प्रबुद्ध सम्मेलन में सादर आमंत्रित कर सफल बनाने के लिए आवाहन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button