उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबरराजनीति

सपा पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ० राजपाल कश्यप का समाजवादियों ने किया जोरदार स्वागत

उरई। समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ राजपाल कश्यप का समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जनपद के प्रवेश द्वार कालपी और उरई नगर में प्रवेश करते समय फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। पिछड़ा वर्ग प्रदेश अध्यक्ष आज बुंदेलखंड दौरें के दौरान लखनऊ से चलकर जनपद की सीमा कालपी नगर प्रवेश हुए तो सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया।

वहीं से प्रदेश अध्यक्ष पूरे काफिले के साथ पूर्व सपा सांसद वीरांगना फूलन देवी के गांव गुढ़ा शेखपुर पहुंचे जहां पर फूलन देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष का काफिला जिला मुख्यालय उरई की ओर रवाना हुआ रास्ते में जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। जब काफिला उरई नगर में प्रवेश किया तो समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष नवाब सिंह यादव पूर्व मंत्री श्रीराम पाल, पूर्व विधायक दयाशंकर वर्मा, जिला महासचिव जैनुलाबदीन, जिला उपाध्यक्ष अतर सिंह राठौर, मान सिंह वर्मा, वीरेंद्र सिंह यादव, जमालुद्दीन सहित, जिला प्रवक्ता महेश चंद्र विश्वकर्मा ब्लाक प्रभारी डकोर दिनेश यादव जैसारी, जिला अध्यक्ष छात्रसभा, हिमांशु ठाकुर विधानसभा कालपी अध्यक्ष विजय निस्वा, समर सिंह चौहान गुड्डू महेवा, नगर अध्यक्ष उरई वेद प्रकाश यादव, महासचिव शबीउददीन पूर्व नगर अध्यक्ष जालौन इकबाल मंसूरी, मगन मंसूरी, वरिष्ठ सपा नेता दरयाव सिंह यादव सोनेश्वर यादव, ब्लाक अध्यक्ष कुठौंद भूरे सिंह यादव, सुरेंद्र सिंह सेंगर, ज्ञान सिंह राजपूत करूई, मलखान सिंह यादव, पूर्व एसआई अमर सिंह चंदेल, कमलेश राठौर, अजीत यादव कालपी, राकेश पटेल सोमई, प्रदीप खरे नगर उपाध्यक्ष उरई, अनिरुद्ध द्विवेदी, वरिष्ठ सपा नेता माजिद खां, जगदीश सैनी, मगन मंसूरी, अकील अंसारी, अनूप वाल्मीकि, विजय दोहरे, जितेंद्र खटीक, लल्ला यादव, विनोद श्रीवास, शिवम ओझा, बिक्कू याज्ञिक, जीतू कुकरगांव, रामबाबू कठैरिया सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। जिला अध्यक्ष नवाब सिंह यादव के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं का काफिला उरई नगर के न्यू मंगलम गेस्ट हाउस में आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में पहुंचा और प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग डा राजपाल कश्यप के विचारों को सुना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button