प्रधानों के हितों के लिए सदैव तत्पर रहूँगा – अनिल शिवहरे

उरई। जनपद में प्रधानों के हितों व अधिकारों के लिए सदैव तत्पर रहूँगा। किसी भी स्थिति में ग्राम प्रधानों का न तो उत्पीड़न होने दिया जाएगा और न ही उनकी कोई आवाज दबने दी जाएगी। यह बात नवनियुक्त प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष व खकसीस ग्राम के प्रधान अनिल शिवहरे ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कही।
अखिल भारतीय पंचायत परिषद ने अपने उप संगठन प्रधान संग़ठन के जनपद जालौन में जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी अनिल शिवहरे को दी है। प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह जादौन ने मनोनयन पत्र भेज कर अनिल शिवहरे को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। नीलम देवी प्रधान रायपुर, मथुरा प्रसाद प्रधान अटरा खुर्द, राजबहादुर प्रधान बागी, रामकुमार राजपूत कहटा, विनोद शिवहरे प्रधान प्रतिनिधि अकनीवा, पीयूष कुमार प्रधान सुढार, श्याम सिंह प्रधान सालाबाद, करुणेश पाल प्रधान दमा, अजीत सिंह प्रधान दोनापुर, महेश कुमार प्रधान बिचौली मुकेश शिवहरे प्रधान प्रतिनिधि गोरा चिरैया, गुरुदयाल जाटव प्रधान महतवानी, सुरेंद्र सिंह प्रधान पिंडारी सहित अन्य ग्राम प्रधानगण उपस्थित रहे। प्रधानों ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को फूल माला पहनाकर बधाई दी।