उत्तर प्रदेशजालौनबड़ी खबर
आयुष्मान योजना : गोल्डन कार्ड बनाने में तेजी लाने का डीएम ने दिया निर्देश


जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ. आशीष कुमार झा ने योजना की प्रगति रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी है। डॉ. झा ने बताया कि अभी 67.34 प्रतिशत परिवारों को योजना से आच्छादित किया जाना है। नवंबर माह की प्रगति रिपोर्ट में राजकीय मेडिकल कॉलेज जालौन द्वारा योजना के तहत कोरोना मरीजों के उपचार में प्रदेश में प्रथम स्थान का भी उल्लेख किया गया है। अब तक 68 कोरोना मरीजों का इलाज आयुष्मान योजना में किया गया है। जो प्रदेश के किसी भी राजकीय मेडिकल कॉलेज या राजकीय चिकित्सालय के उपचारित मरीजों में सबसे अधिक है।