उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

यातायात जागरूकता कार्यक्रम में दी गई सड़क सुरक्षा और प्राथमिक उपचार की जानकारी

स्वास्थ्य विभाग की टीम और यातायात पुलिस ने साझा किए जरूरी टिप्स

उरई। पुलिस लाइन उरई के सभागार में यातायात माह नवम्बर के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एआरटीओ प्रवर्तन राजेश कुमार वर्मा और यातायात प्रभारी वीर बहादुर सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम में ट्रैफिक पुलिस हैंड कांस्टेबल, कांस्टेबल ट्रैफिक, होमगार्ड, पीआरडी जवानों सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ० गोपाल कृष्ण सोनी ने जवानों को सड़क दुर्घटना में प्राथमिक उपचार, सीपीआर देने की विधि, दौरा (फिट्स) आने पर बचाव, हार्ट अटैक की स्थिति में त्वरित उपाय, सर्पदंश (साँप काटने), पानी में डूबने, आग लगने और हादसे के समय प्राथमिक चिकित्सा देने के तरीके विस्तार से बताए। एआरटीओ प्रवर्तन राजेश कुमार वर्मा नें बताया कि सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन, हेलमेट और सीटबेल्ट का प्रयोग, तेज रफ्तार और ओवरटेकिंग से बचना जीवन रक्षा में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने जवानों को मौके पर प्राथमिक उपचार करने की उपयोगी तकनीकें भी सिखाईं।

यातायात प्रभारी ने कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम सड़क सुरक्षा और जनहित के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और भविष्य में भी निरंतर आयोजित किए जाएंगे। साथ में गोल्डन हॉवर की उपयोगिता बताते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रही राहवीर योजना के लाभ के बारे में भी सभी को अवगत कराया। इस मौके पर ट्रैफिक पुलिस से मुख्य आरक्षी सुभाष गौतम, मुख्य आरक्षी संतोष कुमार, मुख्य आरक्षी अजीत कुमार, मुख्य आरक्षी युद्धवीर, आरक्षी नीरज राजपूत, आरक्षी यशवंत राजपूत, आरक्षी उमेश यादव व अन्य यातायात कर्मी। स्वास्थ्य विभाग से रोहित सोनी (ऑप्टोमेट्रिक), हरिश्चंद्र (लैब टेक्नीशियन), श्रीमती रीना देवी (स्टाफ नर्स) मौजूद रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button