उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

एसआर पब्लिक स्कूल के बच्चों जनपद में दिया अपना दम, बढ़ाया अपने गुरुजनों का मान

उरई। एस आर पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने इस वर्ष भी अपना जनपद में दबदबा बनाए रखा जिसमें हाई स्कूल सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में कार्तिक सेन ने 95.8% अंक हासिल कर अपने गुरुजनों सहित अपने मां बाप का मान बढ़ाया।

कालपी रोड स्थित एस आर पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने हाई स्कूल सीबीएसई परीक्षा में 95.8% अंक हासिल करके विद्यालय का गौरव बढ़ाया हाई स्कूल सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में उत्कृष्ट अंक हासिल करने वाले छात्र छात्राओं को एसआर ग्रुप के चेयर पर्सन डॉ सी पी गुप्ता वाइस चेयरपर्सन रमाकांत द्विवेदी प्रबंधक अशोक राठौड़ समय विद्यालय की प्रधानाचार्य रश्मि शुक्ला एवं उप प्रधानाचार्य राघव गुप्ता राहुल गुप्ता सार्थक गुप्ता रमेश चंद्र अर्चना गुप्ता शिवचंद कादेर हर्षद शिक्षकों ने सफल हुए बच्चों को फूल माला पहनाकर उनको सम्मानित किया एवं उनका एवं उनका उत्साहवर्धन किया साथ ही इस सुखद पल में बच्चों का मुंह मीठा कराया।

विद्यालय में सम्मान जनक अंकों के साथ सफल हुए बच्चों में कार्तिक सेन ने 95.8 प्रतिशत, प्रज्ञा राठौर ने 94.2 प्रतिशत, इंद्रजीत सिंह ने 91.8 प्रतिशत, ध्रुव गुप्ता ने 91.6 प्रतिशत, खुशी तिवारी ने 91.4 प्रतिशत, आस्था द्विवेदी ने 91.2 प्रतिशत, सौम्या सेंगर ने 91.2 प्रतिशत, खुशी ने 91.2 प्रतिशत, सलोनी गुप्ता ने 91 प्रतिशत, निहाल 91 प्रतिशत, प्रियांशी गौतम ने 87 प्रतिशत, रूद्र त्रिपाठी ने 86.4 प्रतिशत, आर्यन यादव ने 85.4 प्रतिशत, खुशबू ने 85.4 प्रतिशत आयुष ने 85.2 प्रतिशत, काव्यांश पुरवार ने 85.2 प्रतिशत एवं शिवांशी गुप्ता ने 85.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किये।

इस दौरान बच्चों के चेहरों में उनकी सफलता की खुशी बखूबी देखी जा सकती है साथ ही उनके अभिभावकों ने इस सफलता का असली हकदार विद्यालय के योग्य शिक्षकों को बताया। और कहा की आज इन शिक्षकों की मेहनत ही रंग लाई है जिसकी वजह से आज हमारे बच्चे अच्छे अंकों के साथ अपने माता पिता वह अपने गुरुजनों का गौरव बढ़ा रहे हैं।

वहीं विद्यालय के चेयर पर्सन डॉ सी पी गुप्ता ने कहा कि शिक्षक का काम बच्चों को सीख देना है और बच्चे उनका कितना अनुसरण करते हैं यह उनके परिणाम से पता पड़ता है आज हमें बेहद खुशी हो रही है कि यह बच्चे आगे चलकर हमारा वह अपने मां बाप का नाम रोशन करेंगे यही मेरा आशीर्वाद भी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button