उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के पदाधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

कुठौन्द (विजय द्विवेदी) राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश के प्रांतीय व जिला पदाधिकारियों का माल्यार्पण करके भव्य स्वागत किया गया। कुठौन्द के लक्ष्मी गार्डन में राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें कौशल किशोर पांडे प्रदेश एवं संगठन में नवनियुक्त प्रदेश संगठन मंत्री बृजेन्द्र द्विवेदी (मकटौरा बहादुरपुर), राघवेन्द्र सिंह जिला अध्यक्ष, डॉक्टर जयवीर सिंह (कंझारी) जिला संगठन मंत्री, दीपक सिंह सेंगर बहादुरपुर, नीतू सिंह सेंगर पतराही का माल्यार्पण करके भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडे ने कहा कि भारत गांवों का देश है और गांव के विकास से ही देश का विकास होगा। जनता ने हम पर विश्वास करके इस महत्वपूर्ण दायित्व को हमें सौंपा है। हमें अपने गांव के लोगों के विश्वास पर खरे उतर कर बगैर राग द्वेष के अधिक से अधिक विकास कार्य कराना है।

प्रदेश संगठन मंत्री बृजेंद्र द्विवेदी ने कहा कि ‘संघे शक्ति युगे युगे’ के आधार पर हम सभी को संगठित रहकर किसी भी प्रधान का शोषण या अपमान का विरोध कर उसके सम्मान की रक्षा करना होगी। उक्त सभी पदाधिकारियों का स्वागत देवेंद्र प्रजापति ब्लॉक अध्यक्ष कुठौंद, मोहकम सिंह सेंगर ब्लॉक अध्यक्ष रामपुरा, बृजेश निषाद प्रधान मुरलीपुर, प्रशांत कश्यप प्रधान बावली, रिंकू पाल प्रधान मोतीपुर, श्याम सिंह पाल प्रधान सिलउआ, राम अवतार सिंह प्रधान नीमगांव, नरेंद्र महंत प्रधान कुठौंद, मोहर सिंह प्रधान भोजापुर, विवेक सिंह प्रधान अतरछला आदि अनेक क्षेत्रीय लोग मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button