कुठौंद पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को अवैध तमंचे के साथ किया गिरफ्तार

कुठौंद। शुक्रवार को माननीय पुलिस अधीक्षक अपर पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी एवं थाना कुठौंद के निर्देशन में आगामी त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव के मद्देनजर गिरफ्तारी क्रियाशील एनबीडब्ल्यू एवं वांछित अभियुक्तगण की धरपकड़ अभियान के तहत कुठौंद पुलिस ने 52 वर्षीय एक अभियुक्त को अवैध तमंचे 315 एवं दो जिंदा कारतूस 315 के साथ सिंह फिलिंग स्टेशन ग्राम ग्राम हदरुख थाना कुठौंद से रात्रि के लगभग 22 : 15 बजे गिरफ्तार किया गया। उक्त सम्बन्ध में थानाध्यक्ष अरुण तिवारी ने बताया कि पकड़ा गया अभियुक्त राम जी पुत्र स्व० गोधन पर पूर्व में पंजीकृत मु. अ. सं. 77/2021 धारा 452, 323, 504, 506, 427 भादवि में वांछित अभियुक्त 22 मार्च 2021 से फरार चल रहा था। जिसे आज 8 अप्रैल 2021 को मय अवैध तमंचे व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। इस अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक गोकुल सिंह पवार चौकी प्रभारी हदरुख, कांस्टेबल हरगोविंद शिवम एवं रंजीत मौजूद रहे। खुलासे में पुलिस ने यह बताया कि उक्त पकड़े गए अभियुक्त का इससे पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है यह मूलतः ग्राम हदरुख थाना कुठौंद जिला जालौन का निवासी है।