सनाढ्य सभा द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में वरिष्ठजनों को किया गया सम्मानित

कोंच। सनाढ्य भवन राम कुंड पर सनाढ्य सभा द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में समाज के वरिष्ठ जनों को सम्मानित किया गया। होली मिलन कार्यक्रम से पूर्व सुंदरकांड का संगीतमय गायन किया गया, तत्पश्चात् अबीर गुलाल उड़ा कर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी गईं।
समारोह की अध्यक्षता सभा के अध्यक्ष मनोज कुमार दूरवार ने की इस मौके पर में सुंदरकांड पाठ का संगीतमय आयोजन किया गया जिसका विधि विधान से पूजन मंत्री डॉ. मृदुल दांतरे ने किया। पूजन अर्चन पं. सागर बोहरे शास्त्री ने संपन्न कराया। इस मौके पर समाज के वरिष्ठ जनों रामस्वरूप चौबे, किशोर चचौंदिया, शिवकुमार शर्मा जमरोही वाले, श्याम किशोर बुधौलिया, रामस्वरूप मिश्रा नन्ना, बृजेश मिश्रा एडवोकेट, सीताराम गोस्वामी, अवध नारायण दुहौलिया, रामबाबू उदैनिया, नंदकिशोर उपाध्याय, गोपालदास नगाइच, राघवराम मिश्रा, रमेश पचौरी, भूपेंद्र सिंह सीरौठिया, डॉ. राजकिशोर गोस्वामी, रमेश गोस्वामी, रामदास तिवारी, नंदकुमार तिवारी, लक्ष्मण नगाइच, बृजनंदन नगाइच, कैलाश शुक्ला, नाथूराम तिवारी का माल्यार्पण, श्रीफल, अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पूर्व बार संघ अध्यक्ष विज्ञान सिरौठिया, महंत हरिओम दास, बारसंघ अध्यक्ष संजीव तिवारी, अनिल वैद, वीरेंद्र उपाध्याय, राम तिवारी, अमित नगाइच, मोहनदास नगाइच, आसाराम मिश्रा, राजू मिश्रा, अमित उपाध्याय, विवेक तिवारी, महेश, लक्ष्मीकांत दुबे, प्रशांत मिश्रा, शैलेंद्र कुमार द्विवेदी, आनंद शर्मा, शशिकांत बुधौलिया, जयप्रकाश द्विवेदी, ज्ञानेंद्र कुमार दुबे, कैलाश नारायण मिश्रा, अंशुल मिश्रा, राजेंद्र भारद्वाज, अवनीश बुटौलिया, गौरव उपाध्याय कैलिया, श्यामजी शर्मा उरई, विनोद कुमार तिवारी, सुरेंद्र तिवारी, सिद्धांत सीरौठिया, अखिल वैद, सत्य नारायण तिवारी, राज तिवारी, अनिल खेमरिया, संजय उपाध्याय आदि रहे। आभार मनोज कुमार दूरवार एवं डॉ. मृदुल दांतरे ने व्यक्त किया।