उत्तर प्रदेशबड़ी खबरमहोबा

खरेला में नगर उद्योग व्यापार मंडल का चुनाव हुआ संपन्न

खरेला/महोबा। रविवार देर शाम तक चले कार्यक्रम में नगर उद्योग व्यापार मंडल का चुनाव संपन्न हुआ।
जिले के महामंत्री एवं चुनाव अधिकारी दीपक गुरूदेव की अध्यक्षता में नगर के ढाई सैकड़ा से अधिक व्यापारियों के बीच अध्यक्ष पद पर राजू गुप्ता महामंत्री पद पर बच्चा सिंह कोषाध्यक्ष पद पर शंकर लाल सोनी सह कोषाध्यक्ष पर मयंक गुप्ता चुने गए। इसी प्रकार युवा अध्यक्ष पद पर जीतू तिवारी युवा महामंत्री पर नरेंद्र सिंह संरक्षक मण्डल में वरिष्ठ व्यापारी मेवालाल गुप्ता एवं ईश्वर दास सोनी का चयन किया गया। चुनाव अधिकारी दीपक गुरुदेव द्वारा सभी अध्यक्षो का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया। जीते हुए सभी पदाधिकारियों का स्वागत चुनाव अधिकारी द्वारा माला पहनाकर किया गया। नव निर्वाचित अध्यक्ष ने सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि व्यापारियों के सम्मान की रक्षा करना मेरा कर्तव्य है इंस्पेक्टर राज्य को खत्म कर व्यापारियों को सम्मान दिलाने का कार्य करूंगा। चुनाव अधिकारी दीपक गुरुदेव ने बताया कि प्रदेश में सभी जिलों में प्रत्येक तीन वर्षों में नये चुनाव कराए जाते हैं प्रदेश मंत्री बनवारी लाल गुप्ता के कुशल निर्देशन में सफल चुनाव संपन्न हुए। मेरे सहयोगी सराफा से रोहित सोनी एवं रोहित रिछारिया का विशेष सहयोग रहा कार्यक्रम में गरिमापूर्ण व्यापारियों में महेंद्र सिंह, महेंद्र सोनी, शिव सिंह, विपिन गुप्ता, जीतू खरे, उत्कर्ष तिवारी, सुलेमान, शरद पचौरी, राहुल शुक्ला, दीपक गुप्ता, सियाराम टेलर, डॉ सुरेश पाठक आदि ढाई सैकड़ा से अधिक व्यापारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button