उत्तर प्रदेशजालौनबड़ी खबर

बघौरा चौराहा को महाराणा प्रताप चौराहा घोषित करने की उठाई माँग

उरई/जालौन। करणी सेना भारत जालौन के पदाधिकारियों ने आज गुरुवार को भाजपा सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा के आवास पर पहुंच कर ज्ञापन भेंट करते हुए शहर के बघौरा चौराहा को महाराणा प्रताप चौराहा घोषित किये जाने की मांग उठाई।
करणीसेना भारत के जिला महामंत्री माधव सिंह, मुकुल ठाकुर, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, कपिल तोमर, रवि प्रताप सिंह, बृजेन्द्र प्रताप सिंह राष्ट्रीय प्रभारी, मानवेंद्र सिंह प्रदेश महामंत्री सहित आदि क्षत्रिय समाज के लोग आज गुरुवार को भाजपा सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा के आवास पर पहुंचे और ज्ञापन देते हुए मांग की है शहर के बघौरा चौराहा को महाराणा प्रताप चौराहा के नाम से घोषित किया जाये। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप क्षत्रिय समाज के महापुरुष थे उनकी याद में बघौरा चौराहा महाराणा प्रताप चौराहा घोषित किया। जिससे क्षत्रिय समाज को उनसे प्रेरणा मिल सके क्योंकि वह क्षत्रिय समाज के आदर्श माने जाते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button