उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान ने कन्या जन्मोत्सव में नवजातों को दिया आशीर्वाद

गर्भवती महिलाओं की गोद भराई, शिशुओं का अन्नप्राशन और सुरक्षा किट वितरित

उरई। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान ने आज महिला जिला अस्पताल में आयोजित कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। उन्होंने अस्पताल में जन्मी नवजात कन्याओं को आशीर्वाद देते हुए उनके स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म पूरी कर उन्हें स्वस्थ गर्भावस्था एवं सुरक्षित प्रसव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दीं।

इसके साथ ही नवजात शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार सम्पन्न कराया गया तथा अस्पताल में जन्मी कन्याओं को सुरक्षा किट प्रदान की गई। सुरक्षा किट में आवश्यक शिशु देखभाल सामग्री शामिल थी, जिससे माताओं को शुरुआती दिनों में सहायता मिल सके। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी विस्तार से दी। उन्होंने मुख्यमंत्री मातृत्व योजना, जननी सुरक्षा योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, पोषण अभियान सहित अनेक जन कल्याणकारी कार्यक्रमों की उपयोगिता बताई और महिलाओं से इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

महिला आयोग अध्यक्ष ने अस्पताल प्रशासन के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में कन्या जन्म के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण को मजबूत करते हैं। उन्होंने सभी माताओं और नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य व कल्याण की कामना की और कहा कि महिला सम्मान और सशक्तिकरण से ही समाज का विकास संभव है।

इसके उपरांत मा० महिला आयोग अध्यक्ष ने जिला महिला अस्पताल के विभिन्न वार्डो का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की सदस्य अर्चना पटेल, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० डी० के० भिटौरिया, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला महिला अस्पताल डॉ० एस० के० पाल, कार्यक्रम अधिकारी शरद अवस्थी सहित आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button