उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

कोंच से अमित यादव को मिली सपा में नगर की कमान

कोंच/जालौनसांगठनिक विस्तार में सपा जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर ने कोंच नगर की कमान युवा हाथों में थमाई है। नगर पालिका परिषद कोंच के लगातार दूसरी बार सभासद बने पटेल नगर निवासी युवा नेता व समाजसेवी अमित यादव को समाजवादी पार्टी का नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उक्त आशय की जानकारी पार्टी के जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर ने जारी विज्ञप्ति में दी है।

मिशन 2024 लोकसभा चुनाव को फतह करने की तैयारियों में जुटी सूबे की मुख्य विपक्षी पार्टी सपा अपने संगठन के कील कांटे दुरुस्त करने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में मंगलवार को अमित यादव को जिलाध्यक्ष द्वारा सपा का नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अमित के नगर अध्यक्ष बनने पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के अलावा उनके समर्थकों ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए गोले दागे और मिठाई बांटकर अमित को बधाई दी है। इस जिम्मेदारी को लेकर अमित ने कहा कि नौजवानों और बुजुर्गों को एक माला में पिरोकर संगठन को मजबूत बनाया जाएगा और कार्यकर्ताओं का सम्मान हर हाल में रखा जाएगा। कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, जनहित के मुद्दों पर आवाज उठाई जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button