उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसधर्म-आस्थाबड़ी खबर

कालपी में आयोजित रामलीला में धनुष भंग की लीला को देख भाव विभोर हो उठे श्रोतागण

कालपी (ज्ञानेंद्र मिश्रा) नवरात्रि के अवसर पर नगर के तरीबुल्दा में श्री गणेश मन्दिर रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित दो दिवसीय रामलीला के समापन दिवस पर आयोजित धनुष भंग की लीला को देख उपस्थित श्रोता भाव विभोर हो उठे।

नगर के तरीबुल्दा स्थित श्री गणेश मन्दिर के सामने अशोक पाण्डेय व पंकज पाण्डेय के आवास के सामने आयोजित समापन दिवस की धनुष भंग की लीला का शुभारम्भ भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के पूजन के साथ डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब कालपी के अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र मिश्रा द्वारा किया गया तथा अपने उद्बोधन में उन्होंने कहाकि भगवान राम के आर्दश से आज के समाज को प्रेरणा लेनी चाहिए कि उनका जीवन कितना आर्दश से भरा था। इस दौरान जनक विलाप, रावण वाणासुर सवांद धनुष भंग राम विवाह तथा परशुराम लक्ष्मण स्वाद की लीला देख उपस्थित जनमानस भाव विभोर हो उठा।

इस दौरान पडित योगेन्द्र नारायण शुक्ल वैध, शिव बालक सिंह यादव, अध्यक्ष अशोक पाण्डेय, जय किशोर कुलश्रेष्ठ एड0 अध्यक्ष बार सघ, राजेश गुप्ता एड0, अवधेश बाजपेयी, गोविंद सोनी, अरविन्द सोनी सर्राफा व्यापार मण्डल अध्यक्ष, सुनील शर्मा,पंकज पाण्डेय, कमल सोनी, राहुल मिश्रा, रवि तिवारी एड0, सौरभ गुप्ता, महेन्द्र सोनी, पवन पाण्डेय, अनूप पाण्डेय, विनय शुक्ला, राम श्याम पाण्डेय, शरद शुक्ला, लाखन सिंह यादव, रवि शर्मा, कुलदीप तिवारी, राहुल शर्मा, प्रिंयक शर्मा, लल्ला भाई, नीरज पाण्डेय, गुटर, शोयस पाण्डेय, सफल सोनी, शिवा सोनी, लब्बू पाण्डेय, विजय सिंह यादव, सत्यम सोनी, सन्तोष सोनी, मनोज बाजपेई, हर्षित खन्ना, बृजेन्द्र सिंह आदि बडी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button