उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

विगत दो दिन से घने कोहरे के चलते सूर्यदेव हुए गायब, आम जनजीवन बेहाल

जालौन (बृजेश उदैनिया) लगातार कहर बरसाती सर्द हवाओं तथा घने कोहरे ने लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया। वही बाजारों मे भी सन्नाटा पसरा हुआ है। हालाँकि सर्दी के बढ़ने से कुछ इलैक्ट्रानिक सामानो तथा गर्म कपड़ों की खरीद के लिये लोग दुकानों पर जरूर दिखे।
लगातार बढ़ रही सर्दी के चलते आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। लगातार दूसरे दिन सूर्य भगवान के दर्शन न होने पर जहां पशु-पक्षी बेहाल है तो वहीं आम जनजीवन भी अपने-अपने घरों में आग का सहारा लेकर दुबकने को मजबूर हैं। लोग घरों से नहीं निकल पा रहे हैं गांव की गलियों में सन्नाटा पसरा हुआ है तो वहीं बाजारों में भी सन्नाटा जैसे आसार दिख रहे हैं। कुछ बाजार में अगर रोनक दिख रही है तो सिर्फ इलेक्ट्रिक सामानों की खरीद करने वालों की तथा कुछ गर्म कपड़ों की खरीद करने वालों की। बाकी और दुकानों पर सन्नाटा सा दिखाई दे रहा है। सर्दी के कहर से लोग बेहाल नजर होते आ रहे हैं लोगों का मानना है कि अगर इसी तरह की सर्दी पडती रहें तो आम जनजीवन पटरी से उतर जाएगा। तो वही किसानों में खुशी देखी गई कोहरा तथा सर्दी से फसल में फायदा होने की बात कही गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button