उत्तर प्रदेशझाँसीटॉप हेडलाइंसबड़ी खबरराजनीति

पार्टी से निष्कासित चल रहे बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष की हुई घर में वापसी

झाँसी। आज दिनांक 06 दिसम्बर 2022 को परम पूज्य भारतरत्न डॉ भीमराव अंम्बेकर जी के परिनिर्वाण दिवस पर कुंज वाटिका झांसी में आयोजित बहुजन समाज पार्टी की मण्डल स्तरीय कार्यकर्ता बैठक एवं श्रृद्धांजलि सभा में बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश आयरन लेडी बहन कु. मायावती की संस्तुति पर बुण्देलखंड प्रभारी लालाराम अहिरवार ने झांसी मंडल प्रभारी डॉ बृजेश जाटव, डॉ मदनराम, पूर्व आई एफ एस ऑफीसर बी आर अहिरवार, कैलाश पाल, रविकांत मौर्य, जनपद जालौन के जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र चौधरी एवं जिले के पदाधिकारियों से सलाह मशवरा करके पार्टी से निष्कासित चल रहे पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष संजय गौतम (उसरगांव) की भारी जनसमूह के बीच पार्टी ने पुनः वापसी की घोषणा की।
उक्त संबंध में बसपा के पूर्व जिला मीडिया प्रभारी संजय राय ने फोन के माध्यम से पूरी जानकारी दी। इस दौरान उपस्थित मिशनरी एवं पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ में प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र शिरोमणि, पूर्व जिलाध्यक्ष हीरालाल चौधरी, कन्हैया लाल कुशवाहा (जिला महासचिव), संजय राय (पूर्व जिला मीडिया प्रभारी), अतर सिंह पाल (जिला पंचायत सदस्य), मनोज याज्ञिक (जिला पंचायत सदस्य), कैलाश राजपूत (जिला पंचायत सदस्य), अल्ताफ हुसैन, विवेक चौधरी, रमाकांत चौधरी, राम अवतार बीजापुर, राजेश बैरागढ़, मनीष आनंद, जितेन्द्र दयालू, आकाश चौधरी, इं शीतल कुशवाहा, चरण सिंह कुशवाहा, जगदीश प्रसाद, सतीश निषाद, सतीश श्रीवास, राम अवतार बौद्ध, डॉ देवेन्द्र कुमार, राम सनेही बाबू जी, जितेन्द्र दोहरे आदि।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button