सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग न लाने की दिलाई गई शपथ

जालौन (ब्रजेश उदैनिया) सिंगल प्लास्टिक यूज मुक्ति अभियान के तहत पालिका द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तीसरे दिन नगर पालिका के सफाई निरीक्षक, एसवीएम ने महाराणा प्रताप साइंस इंटर कालेज तथा कन्हैया लाल बाल विद्या मंदिर के छात्र छात्राओं सहित समस्त स्टाफ को सिंगल प्लास्टिक का प्रयोग न करने तथा दूसरों को भी इसका प्रयोग न करने के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई। इसके अलावा नगर में विभिन्न चौराहों पर अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया तथा व्यापारियों द्वारा प्लास्टिक प्रयोग करने पर अभियान चलाकर जुर्माना भी वसूला गया।
सरकार द्वारा प्लास्टिक के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 29 जून से 3 जुलाई तक वृहद जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत शुक्रवार को तीसरे दिन नगर पालिका परिषद द्वारा एकली करण, पुनचक्रण एवं उसके संबंध में प्लास्टिक पर प्रतिबंध कराए जाने के लिए वृहद जन जागरण अभियान रेस का आयोजन किया गया। अभियान के तीसरे दिन नगर पालिका के सफाई निरीक्षक देवेंद्र सिंह,एसवीएम प्रभारी रविन्दर सलूजा ने स्थानीय महाराणा प्रताप साइंस ऐकेडमी इंटर कालेज तथा कन्हैला लाल बाल विद्या मंदिर के छात्र छात्राओं सहित समस्त स्टाफ को सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग ना करने की तथा दूसरों को भी इसे उपयोग ना करने के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि यह वृहद जन जागरण अभियान 3 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा। जिसके तीसरे दिन दोनो स्कूल के परिसर में महाशपथ का आयोजन किया गया। जिसमें यह शपथ ली गई हम कोई भी किसी भी कार्यक्रम चाहे घर पर आयोजित करेंगे या कहीं किसी भी कार्यक्रम में जाएंगे तो उसमें सिंगल यूज प्लास्टिक की प्लेट, चम्मच, गिलास आदि का उपयोग नहीं करेंगे और इसके अलावा दूसरों को भी इसका उपयोग करने ना करने के लिए प्रेरित करेंगे। इस अभियान के तहत शुक्रवार को तीसरे दिन नगर के विभिन्न चौराहों, बाजार मे भी यह अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया गया तथा सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग करने वाले व्यापारियों दुकानदारों के खिलाफ भी अभियान चलाकर जुर्माना वसूल किया गया। इस मौके पर महाराणा प्रताप साइंस ऐकेडमी इंटर कालेज के प्रंबधक मंगल सिंह चौहान सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।