उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबरराजनीति

स्वयंवर गेस्ट हाउस में सम्पन्न हुआ महिला मोर्चा का विशाल सम्मेलन

उरई (जालौन) भारतीय जनता पार्टी का जिला स्तरीय महिला सम्मेलन राठ रोड स्थित स्वयंवर गेस्ट हाउस में संपन्न हुआ। जिसमें आगामी विधान सभा चुनाव 2022 की रूपरेखा तैयार की गई।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री अनुपूर्णा यादव, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय, विशिष्ट अतिथि रीता शास्त्री प्ररेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष उषा गुप्ता ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री प्रीति गुप्ता और डॉ रंजना दुबे ने किया। इस दौरान माधौगढ़ विधायक मूलचन्द्र निरंजन, कालपी विधायक नरेंद्र जादौन, जिला कोषाध्यक्ष हरिकिशोर गुप्ता, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष उषा गुप्ता, जिला महामंत्री क्रांति पटेल, प्रीति गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सुमन वर्मा, मीनू मिश्रा, प्रीति बंसल प्रदेश कार्य समिति सदस्य, रेखा वर्मा जिला उपाध्यक्ष, सुनीता वर्मा, जिला प्रभारी संजीव श्रृंगऋषि, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुधीर सिंह सहित हज़ारों महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button