उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

खो खो फेडरेशन ऑफ इंडिया के दिशा निर्देश पर होगी राष्ट्रीय खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया : दीपक पाण्डेय

उरई (जालौन) शनिवार को गाजियाबाद के लोकमान्य तिलक जनता इंटर कॉलेज मोटारा चौकी मेरठ रोड गाजियाबाद में प्रातः 10 बजे से राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश टीम का चयन ट्रायल खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया के दिशा निर्देश पर किया जाएगा। चयन ट्रायल में चयनकर्ता के रूप में भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा प्रमाणित प्रशिक्षक सुधा रानी तिवारी राधेश्याम यादव विनय जायसवाल अश्विनी कुमार राय और वरिष्ठ खो खो खिलाड़ी डॉ प्रीति की 5 सदस्य समिति की देखरेख में चयन संपन्न होगा।
खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया ने इस चयन के लिए संपूर्ण उत्तर प्रदेश के इच्छुक खो-खो खिलाड़ियों को चयन में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया है। यह अनुमान है कि अधिक से अधिक जनपदों के खो-खो खिलाड़ी इस चरण ट्रायल में हिस्सा लेंगे फेडरेशन द्वारा यह निर्णय तब लिया गया है जबकि उत्तर प्रदेश खो खो एसोसिएशन के माध्यम से विगत कई वर्षों से उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिभाग राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में नहीं किया गया है सूत्रों के द्वारा यह भी ज्ञात हुआ है कि उत्तर प्रदेश खो-खो एसोसिएशन, खो-खो फेडरेशन ऑफ  इंडिया के मानकों और नियमों की लगातार अनदेखी कर रहा है जिसके कारण यह निर्णय खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया को उत्तर प्रदेश के खो-खो खिलाड़ियों के विकास और उत्थान के दृष्टिगत लेना पड़ा। इससे पूरे उत्तर प्रदेश के खो खो खिलाड़ियों को बिना किसी भेदभाव के समान अवसर मिलेगा। यह जानकारी जालौन खो खो एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी दीपक पाण्डेय (राष्ट्रीय खिलाड़ी शूटिंग) ने दी। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुग्रीव पाण्डेय अन्य पदाधिकारी, रजनी देवी, अमित तिवारी, शिखा द्विवेदी, मेघना शर्मा, प्रिया गुप्ता, प्रगति, नील विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button