भाजपा विधायक मूलचंद्र निरंजन ने मारकंडेश्वर तिराहे पर चलाया सदस्यता अभियान

कोंच (पी.डी. रिछारिया) भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के तहत क्षेत्रीय भाजपा विधायक मूलचंद्र निरंजन ने शनिवार को कोंच नगर के मारकंडेयश्वर तिराहे पर सदस्यता अभियान कार्यक्रम में हिस्सा लेकर सैकड़ों की संख्या में लोगों को पार्टी से जोड़ा। इस दौरान विधायक ने कहा कि मोबाइल नंबर 7505403403 पर मिस्ड कॉल कर भाजपा परिवार के सदस्य बनकर ‘मेरा परिवार भाजपा परिवार’ की अवधारणा को मूर्त रूप देने में सहयोग करें।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में देश ही नहीं अपितु समूचे विश्व में सभी राजनैतिक पार्टियों में सिर्फ भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसमें सबसे अधिक सदस्य हैं और ये सभी सदस्य राष्ट्र निर्माण रूपी यज्ञ में अपनी आहुति दे रहे हैं। सदस्यों व कार्यकर्ताओं को भाजपा हमेशा परिवार की तरह पालती पोसती है इसीलिए पार्टी से करोड़ों की संख्या में लोग जुड़ रहे हैं। इस दौरान विधायक ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा चलाईं जा रहीं जनकल्याकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उन योजनाओं का लाभ लेने हेतु लोगों को जागरूक किया। वहीं नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया, नगर प्रभारी उरई पालिकाध्यक्ष अनिल बहुगुणा, नगर विस्तारक अक्षय प्रताप, जिला मंत्री अंजू अग्रवाल, पूर्व नगर अध्यक्ष द्वय सुनीलकांत तिवारी, प्रदीप गुप्ता, सभासद सुनील शर्मा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में विनोद सिंह गुर्जर, आमोद उदैनिया प्रधान, ओमप्रकाश अग्रवाल, शंभू दयाल स्वर्णकार, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शीलू पड़री, विकास पटेल धनौरा, गौरी चवोर, अरविंद पटेल बसोव, राकेश धनौरा, प्रेम प्रकाश प्रधान लौना, कुंवर पटेल, महेंद्र प्रधान, दीपक राजपूत, रामबिहारी प्रधान, सुनील प्रधान, रामशंकर प्रधान, अमित उपाध्याय, अनिल अग्रवाल, दीपक मिश्रा, आशुतोष मिश्रा, ओपी कुशवाहा, आनंद सेठ, अवधेश धनौरा आदि मौजूद रहे।