उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

पूर्व माध्यमिक विद्यालय धंजा में एमएलसी प्रतिनिधि आरपी निरंजन का हुआ जोरदार स्वागत

कोंच/जालौन। पूर्व माध्यमिक विद्यालय धंजा में अखंड रामायण पाठ की समाप्ति पर एमएलसी प्रतिनिधि आरपी निरंजन का जोरदार स्वागत विद्यालय के प्रधानाध्यापक राम शंकर साहनी ने किया। अखंड रामायण पाठ की समाप्ति पर पहुंचे एमएलसी प्रतिनिधि आरपी निरंजन के पधारने की सूचना पर सैकड़ों की संख्या में स्त्री पुरुष ग्राम प्रधान नरेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में पहुंचे तो कार्यक्रम ने एक बड़ी जनसभा का रूप ले लिया। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित हुए ग्राम प्रधान एवं अतिथियों का स्वागत गीत के माध्यम से किया।

ग्राम प्रधान एवं विद्यालय के स्टाफ ने माल्यार्पण कर रामप्रकाश निरंजन का माल्यार्पण कर स्वागत किया। आरपी निरंजन ने प्रधानाध्यापक रामशंकर की मांग पर श्मशान घाट की बाउंड्री दीपावली तक बनवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने बच्चों से कुछ प्रश्न भी किए सही जवाब मिलने पर उन्होंने विद्यालय स्टाफ की भूरी भूरी प्रशंसा की और उन्होंने आश्वासन दिया कि इस विद्यालय को जब भी मेरी आवश्यकता पड़ेगी मैं आप लोगों के काम आता रहूंगा। हम आपको बताते चलें की विद्यालय से कुछ ही दूरी पर श्मशान घाट मरघट है अंतिम संस्कार की चेतन विद्यालय से दिखाई देती हैं जिससे बच्चे अच्छा महसूस नहीं करते अखंड रामायण पाठ के बारे में प्रधानाध्यापक छानी का मानना है कि रामायण वह ग्रंथ है जो व्यक्ति को जीवन जीने की कला तो सिखाता ही है।

यह कार्यक्रम सन 2013 में प्रधानाध्यापक राम शंकर साहनी के बंजा में प्रधान अध्यापक बन कर आने पर शुरू किया गया था। यह धार्मिक अनुष्ठान प्रतिवर्ष होता है जिसमें भंडारे की भी व्यवस्था प्रधानाध्यापक करते हैं सारा गांव कार्यक्रम में उपस्थित होकर भंडारा प्रसाद पाते हैं। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रधानाध्यापक राम शंकर साहनी ने किया। इस मौके पर देवेंद्र प्रताप सिंह अध्यापक योगेंद्र प्रताप सिंह जितेंद्र प्रताप सिंह तिरुवन पटेल ऋषि श्रीवास्तव रिचा यादव प्रधान नरेंद्र पाल सिंह बीडीसी गौतम जी विक्रम गुर्जर पल्लू केंद्र स्वरूप कुशवाहा राम लखन गोविंदास मास्टर राम सिंह मास्टर अतर सिंह चंद्रभान सिंह साहनी ओम प्रकाश प्रजापति छानी अंकित प्रजापति विक्रम निरंजन छानी आदि सैकड़ों की संख्या में स्त्री पुरुष एवं विद्यालय के बच्चे उपस्थित रहे। अंत में ग्राम प्रधान नरेंद्र पाल सिंह ने सभी अतिथियों का ग्राम धंजा में पधारने पर आभार व्यक्त किया एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामशंकर की बहुत ही खुले दिल से प्रशंसा की और आश्वस्त किया कि विद्यालय में मेरे द्वारा जो भी कार्य संभव होगा मैं करूंगा विद्यालय की रसोईया सरजू देवी मंजुला देवी अन्नपूर्णा आदि ने अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंट करके सम्मान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button