सेवानिवृत्त एडीओ सत्य नारायण शर्मा का हृदय गति रुकने से हुआ निधन

कालपी (ज्ञानेन्द्र मिश्रा)। नहीं रहे सीनियर सीटीजन जैसे महत्वपूर्ण संस्था दादा-दादी क्लब के अध्यक्ष एंव अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा) के संरक्षक सेवानिवृत्त एडीओ मध्य प्रदेश सत्य नारायण शर्मा का बीती रात्रि हृदय रोग संस्थान कानपुर में 87 वर्ष की आयु में हृदयगति रूकने से निधन पर शहर में शोक की लहर दौड़ गई।
उनका अन्तिम संस्कार नगर के रसूलपुर घाट तरीबुल्दा कालपी में उनके बड़े पुत्र अरविन्द शर्मा द्वारा मुखाग्नि दी गई तथा वह दो लड़कों व दो लड़कियों के अलावा भरापूरा परिवार अपने छोड़ गये। उनके निधन पर नगर के बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर शोक संवेदना व्यक्त की।
इस दौरान दीपक धवन, सुरेश शास्त्री, राघवेन्द्र सिंह जादौन, सन्दीप गुप्ता, प्रेम कुमार गुप्ता, अखिलेश गुप्ता, जगत सिंह यादव, सतीश द्विवेदी, राजू पाठक, हरिशचन्द्र दीक्षित, ज्ञानेन्द्र मिश्रा, शिव कुमार कनौडिया, उमेश परमार, पारस पुरवार, हरभूषण सिंह, अरविन्द गुप्ता, सुरेन्द्र मिश्रा, राम लखन द्विवेदी, श्री दयाल मिश्रा, ओ पी रायक्वार, दिनेश गुप्ता, डॉ० सुरेश प्रजापति, जबर सिंह अमीन आदि बड़ी संख्या में लोगों ने शोक श्रद्धांजलि अर्पित की तथा अन्तिम यात्रा में शामिल रहे।